LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

AURANGABAD CRIME - खाकी वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ने और अवैध वसूली करनेवाले नकली पुलिस की तलाश शुरू , देर शाम गोह थाना पहुंचे एसडीपीओ

AURANGABAD CRIME - जिले के गोह थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से अवैध वसूली करनेवाले युवक की तलाश शुरू हो गई है। मामले में एसपी ने दाउदनगर SDPO को आरोपी युवक के मामले में जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Action started against the FAKE POLICMAN

AURANGABAD : खाकी वर्दी में नकली पुलिस की तलाश शुरू हो गई है।, दरअसल आरोपी पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों पर रौब और खौफ जमाते हुए अवैध वसूली करता था। मामला औरंगाबाद ज़िले के गोह थाना की है। जहां  बीते दिनों थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुदर्शन पासवान उर्फ भोला पासवान का सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। 

उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इस पूरे प्रकरण के जांच की जिम्मेदारी दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज को दी गई है। जांचोपरांत, दोषी पाए जाने पर आरोपी पर न्यायोचित कार्रवाई की जायेगी। इसके बाद मामले में दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने देर रात गोह थाना पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

इधर मामले की जानकारी होने पर आरोपी घर से फरार है। आरोप है कि युवक द्वारा छोटे - बड़े मुक़दमों में समझौता के नाम पर मामलों को रफा-दफा के लिए बड़ी राशि उगाही करता था। ऐसे में सवाल उठता हैं कि आखिर आरोपी खाकी वर्दी की आड़ में किसके मिलीभगत से लोगों पर रौब और खौफ जमता था और खाकी वर्दी पहनकर आलीशान जीवन जी रहा था। 

इधर मामले में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने अनभिज्ञता जाहिर की है। जबकि आरोपी थानाध्यक्ष का स्वजातिय हैं,और थाना अध्यक्ष के ही छत्रछाया यह गुनाहगार फल फूल रहा था,आखिर क्या है थानेदार से इसके संबंध,  जांचों उपरांत ही खुलासा होगा, आखिर कहां से आई वर्दी और थाने में भी क्यों वह वर्दी में रहता था।

NSIT
Nsmch

REPORT - DINANATH MAUAAR