LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

AURANGABAD NEWS - NTPC नबीनगर में स्टेज 2 के तहत तीन 400 मेगावाट की इकाइयों का होगा निर्माण, 4360 मेगावाट हो जाएगी प्लांट की कुल क्षमता

AURANGABAD NEWS - नबीनगर का NTPC प्लांट ने नया इतिहास बना दिया है। कंपनी ने इस साल 14 हजार से भी ज्यादा यूनिट बिजली उत्पादन किया है। जल्दी ही प्लांट में 400-400 मेगावाट के तीन प्लांट का निर्माण होगा। जिससे प्लाटं की क्षमता 4360 मेगावाट हो जाएगा

AURANGABAD NEWS - NTPC नबीनगर में स्टेज 2 के तहत तीन 400 मेग
सर्वाधिक बिजली उत्पादन कर नबीनगर एनटीपीसी ने रचा इतिहास- फोटो : दीनानाथ मौआर

AURANGABAD - औरंगाबाद स्थित एनटीपीसी नबीनगर में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने पावर प्लांट के प्रदर्शन और उपलब्धियों से मीडिया को अवगत कराया है। परियोजना प्रमुख सह मुख्य महाप्रबंधक चन्दन कुमार सामंता ने कहा की एनटीपीसी नबीनगर ना केवल बिजली उत्पादन में ,रिकॉड कायम किया है , बल्कि ग्रामीण विकास में भी अपनी भागीदारी सफलता पूर्वक निभा रहा है।

उन्होंने नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1980 मेगा वाट क्षमता वाला पावर प्लांट आज बिहार राज्य के विद्युत आपूर्ति में अहम् योगदान निभाया है। इस परियोजना ने पिछले वर्ष (2023-24) में 14 हजार मिलियन यूनिट से भी ज्यादा बिजली उत्पादन कर अपनी संचालन की  सफलता का परचम लहरा रहा हैं, जिसमें उसने बीते वर्ष इस परियोजना की प्लांट लोड फैक्टर (PLF) 82.86% रहा जो परियोजना की सफलता  को दर्शाता है। 

वहीं उन्होंने ग्रामीण विकास में अपनी योगदान की भी चर्चा की, उन्होंने बताया कि एनटीपीसी नबीनगर ग्रामीण विकास में भी तत्परता से अपना योगदान दे रहा है। यह पावर प्लांट अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माद्यम से 40 से भी ज्यादा गांवो में विकास को गति दे रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में अपने लगातार प्रयासों से एनटीपीसी नबीनगर ग्रामीण क्षेत्र में विकास की एक नए कहानी लिख रहा है। 

 चन्दन कुमार सामंता ने कहा कि "यह हर्ष की बात है कि एनटीपीसी नबीनगर के तत्पर प्रयासों से ग्रामीण इलाकों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हम आपने आस पास के गांव के निवासियों को अपने परिवार स्वरुप मानते हैं. 

NSIT
Nsmch

उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी नबीनगर में स्टेज २ के तहत तीन ४०० मेगावाट की इकाइयों का निर्माण होने जा रहा। स्टेज 2 के निर्माण के बाद इस प्लांट की कुल क्षमता 4360 हो जाएगी जिसके कारण यह देश के प्रमुख पावर प्लांटों में से एक बन जायेगा। 

इस बात पर प्रकाश डालते चन्दन कुमार सामंता ने बताया की "एनटीपीसी नबीनगर जल्द ही विद्युत उत्पादन क्षेत्र में बिहार के लिए एक गौरव बनने वाला है। स्टेज 2 के निर्माण के बाद यह राज्य का पहला अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट होगा।"प्रेस वार्ता के दौरान एनटीपीसी नबीनगर  परियोजना के कई वरिष्ठ अधिकारियों उपस्थित रहे

मुख्य महाप्रबंधक के अलावा इस प्रेस वार्ता में एनटीपीसी नबीनगर के महाप्रबंधक (O&M)  केडी पादव, महाप्रबंधक (operation)  एके त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट