LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Road Accident News - अरवल में सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी

Road Accident News - अरवल जिला अंतर्गत कुर्था किंजर एसएच 69 सड़क पर ढोन्ढ़रा मोड़ के समीप सोमवार संध्या दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में शिक्षक मिस्टर आलम की मौत हो गई । वहीं इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए ।

सरकारी शिक्षक की हुई मौत

Arwal  - अरवल जिला अंतर्गत कुर्था किंजर एसएच 69 सड़क पर ढोन्ढ़रा मोड़ के समीप सोमवार संध्या दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई । इस घटना में एक युवक  की मौत तथा दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते हीं कुर्था थाने की पुलिस एवं डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची । जहां तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में भर्ती कराया गया। 

जहां चिकित्सकों द्वारा एक को जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दी गई। वहीं एक अन्य युवक कि स्थिति गंभीर होने के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया। वहीं एक कि इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनीपुर के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार व सहायक शिक्षक मिस्टर आलम एक ही बाईक से विद्यालय का काम निपटाकर सोमवार संध्या में कुर्था से किंजर की तरफ जा रहे थे । तभी विपरीत साइड से आ रहे अपाची बाईक सवार युवक ने एसएच 69 ढोन्ढ़रा मोड़ के पास सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी।

 जिसके बाद दोनों बाईक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 एवं कुर्था थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 एवं कुर्था थाने की पुलिस मौके पर पहुंची । जहां तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने जाँच पड़ताल कर घायल शिक्षक मिस्टर आलम को मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

 वहीं एक को सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया। वहीं सामान्य रूप से घायल हुए प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में इलाज की जा रही है। हालांकि गंभीर रूप से घायल युवक की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी भी स्थिति क्रिटिकल बताई जा रही है। मृतक शिक्षक अरवल जिले के शहर तेलपा गांव निवासी हैं। अभी मृतक शिक्षक का शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट