LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIG BREAKING : अरवल में डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत, एक को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

BIG BREAKING : अरवल में डम्पर की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गयी. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा...पढ़िए आगे

BIG BREAKING : अरवल में डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा,
डंपर से कुचलकर २ की मौत - फोटो : KUNDAN

ARWAL : बिहार के अरवल जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ डंफर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी। वहीँ एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के भुआपुर की बताई जा रही है। घटना इतना दर्दनाक है कि शव को देखते ही रूह कांप जा रही है।  घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई तथा सड़क को जाम कर दिया। 

Diarch GO

मृतक की पहचान करपी थाना क्षेत्र के रामापुर मुसहरी निवासी मिथलेश दास एवं औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र स्थित टनकुपी गांव निवासी उनके भांजा अमन कुमार बताया जाता है। वहीं नवलेश कुमार घायल बताया जा रहा है। सभी एक ही मोटरसाइकिल से इमामगंज से अपने घर रामापुर आ रहे थे। वहीं मौके पर करपी एवं किंजर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और लोगों को समझाने में लगी हुई है।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट