LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Dog Cock Fight: कुत्ते पर भारी पड़ी मुर्गे की छलांग, लड़ाई में जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत, 15 लोग घायल

एक कुत्ते द्वारा मुर्गे को मारने की घटना के बाद शुरू हुआ यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Dog Cock Fight

Dog Cock Fight: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के राजखरसा गांव में गुरुवार को एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक कुत्ते द्वारा मुर्गे को मारने की घटना से शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हुए।

जानकारी के अनुसार, संजय यादव के पालतू कुत्ते ने रामलायक राजवंशी के मुर्गे को मार दिया। इससे आक्रोशित रामलायक के परिवार ने बदले में कुत्ते को मार डाला। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, रामलायक राजवंशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।