LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

ARWAL NEWS : अरवल पुलिस ने बाईक पर ले जा रहे 52 लीटर देशी शराब किया बरामद, मौके से युवक को किया गिरफ्तार

ARWAL NEWS : अरवल पुलिस ने शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा है. इसी कड़ी में पुलिस ने 52 लीटर शराब बरामद किया है. वहीँ मौके से युवक को किया गिरफ्तार किया है...पढ़िए आगे

ARWAL NEWS : अरवल पुलिस ने बाईक पर ले जा रहे 52 लीटर देशी शर
शराब बरामद - फोटो : KUNDAN

ARWAL : जिले के कुर्था थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुर्था न्यू बाईपास पर मंगलवार को मोटरसाइकिल से बोरे में रखकर बिक्री के लिए ले जा रहे महुआ निर्मित देशी शराब के साथ एक कारोबारी को पकड़ने में सफलता पाई है। साथ ही बाईक को भी जप्त कर लिया।

अपर थानाध्यक्ष कुर्था शमशेर आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का एक कारोबारी बाईक से बोरे में देशी शराब के पाउच को डिलीवरी के लिए ले जा रहा है। सूचना के आलोक में एएसआई चंद्रदेव महतो को सादे लिबास में पुलिसकर्मियों के साथ न्यू बाईपास पर भेजा गया। जिसमें वे टोह में लग गये। जैसे ही कारोबारी बाईक पर एक अन्य युवक के साथ नदौरा मोड़ से न्यू बाईपास पर निकला की सादे वर्दी में गए एएसआई चंद्रदेव महतो ने उस युवक को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह बाईक लेकर तेजी से भागने लगा। जिसके बाद पीछा करने पर पीछे बैठा एक युवक भागने में सफल रहा।

वहीं बाईक चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद विधिवत तलाशी लेने पर उसे बोरे में रखे 52 लीटर देशी शराब बरामद होने पर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जिसके बाद पूछताछ में उसने अपना नाम पता जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र स्थित बांके बिगहा गांव निवासी मृत्युंजय कुमार उम्र 27 वर्ष पिता रविन्द्र यादव बताया। जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई । इस संबंध में कुर्था अपर थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि कारोबारी से पूछताछ जारी है तथा पुलिस आगे की कारवाई मे जुट गयी है।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट