LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ARWAL CRIME NEWS : अरवल पुलिस ने ट्रक पर लोड 540 किलो गांजा किया बरामद, मौके से खलासी और लाइनर को किया गिरफ्तार

अरवल में गांजा की बड़ी खेप बरामद

ARWAL : पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में सोमवार की रात्रि में कलेर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार द्वारा एन०एच०-139 पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक छः चक्का का ट्रक औरंगाबाद  के तरफ से आते हुए दिखाई दिया। शक के आधार पर वाहन को कलेर थाना द्वारा रोका गया। तभी पुलिस को देखकर वाहन चालक गाड़ी को तेजी से भगाने लगा।

हालाँकि पुलिस द्वारा पीछा कर उसे कलेर बाजार के पास उसे पकड़ लिया गया, परन्तु अंधेरे का फायदा उनकर वाहन चालक भागने में सफल रहा। उक्त वाहन का विधिवत जांच के उपरांत पाया गया कि गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लदा हुआ है। इस संबंध में कलेर थाना काण्ड सं० 131/24, दिनांक 08.10.2024 दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील ने बताया कि अरवल पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जा रही है। उसी क्रम में एनएच 139 पर कलेर पुलिस द्वारा कल रात में वाहनों की जांच की जा रही थी। 

Diarch GO

इसी क्रम में विभिन्न वाहनों की जांच में हरियाणा नंबर का एक ट्रक पकड़ा गया था। जिसमें 540 किलो गांजा बरामद हुई थी। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि अंतरराज्यीय गिरोह है जो बिहार में सप्लाई के लिए लाया है। यह उड़ीसा से गांजा लाकर पूर्णिया सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। गाड़ी के उपचालक एवं लाईनर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बरामदगी 06 चक्का  का एक ट्रक जिसका रजि० HR67E 5642 है, दो मोबाईल एवं एक ए०टी०एम० कार्ड  तथा एक जीपीएस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार  उपचालक विजय राय, उम्र-करीब 32 वर्ष, पिता रामबली राय, सा०-सैदाबाद दियर, थाना-राघोपुर, जिला-वैशाली एवं लाईनर मनीष कुमार, उम्र-करीब 20 वर्ष, पिता-गया राय, सा०-रामपुर, थाना-राघोपुर, जिला-वैशाली  का रहने वाला बताया जाता है। इस छापेमारी दल में  कलेर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ,सं० अ० नि० हरेंद्र राम ,कलेर थाना सशस्त्र बल शामिल थे। 

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट