LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar By- Election 2024: बिहार के चार विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज में मतदाताओं की लगी लंबी कतार, देखिए तस्वीरें...

Bihar By- Election 2024: बिहार के चार विधानसभा सीट तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज में मतदान जारी है। मतदाताओं की लंबी कतार मतदाता केंद्र पर देखने को मिल रही है। तस्वीरों में देखिए कैसे मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े हैं।

Bihar bypoll
By Election voting day- फोटो : Reporter

Bihar By- Election 2024: बिहार में आज सत्ता का सेमीफाइल होने जा रहा है। बिहार के चार विधानसभा सीटों बेलागंज,इमामगंज,तरारी,रामगढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया है। यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है दरअसल, साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है ऐसे में इन चार सीटों के उपचुनाव को सेमी फाइनल माना जा रहा है। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी। 

मतदाता केंद्र में मतदाताओं की लगी कतार

इन चार सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 33 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ लगी हुई है। सुबह से वोटर्स मतदाता केंद्र पर पहुंच रहे हैं। गया के दो सीट इमामगंज और बेलागंज के दो विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। तो वहीं कैमूर के रामगढ़ विधानसभा सीट और आरा के तरारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया जारी है। चारों सीटों पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे हुए हैं। मतदाता केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है। 

NSIT
Nsmch

तरारी में आमने-सामने की लड़ाई

तरारी विधानसभा  सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत और भाकपा माले के राजू यादव के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजू यादव का राजनीति करियर दांव पर है यहां से माले के सुदामा प्रसाद दो बार विधायक रह चुके हैं, ऐसे में राजू यादव माले के कैडर वोट और जाति की बदौलत कब्जा जमा सकते हैं, लेकिन पिछले 9 साल में क्षेत्र में विकास और ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त होने के कारण जनता में नारजगी देखी जा रही है।

मांझी की प्रतिष्ठा दांव पर

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणात्मक लड़ाई के आसार हैं। दीपा मांझी और रोशन मांझी के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। तो प्रशांत किशोर के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान लड़ाई को त्रिकोणात्मक बना रहे है। दीपा मांझी अपने ससुर जीतनराम मांझी की प्रतिष्ठा बचाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। 

बेलागंज में यादव-मुस्लिम की लड़ाई

बेलागंज विधानसभा में कांटे की लड़ाई है और त्रिकोणात्मक लड़ाई है। चुनाव में कोई भी बाजी मार सकता है। बेलागंज विधानसभा सीट से राजद, जदयू और जनसुराज के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। राजद के सुरेंद्र यादव बेलागंज में पिछले 7 बार से विधायक रहे हैं। वहीं इस बार चुनावी मैदान में उनके बेटे विश्वनाथ यादव चुनावी मैदान है। जदयू की ओर से मनोरमा देवी चुनावी मैदान में है। वहीं राजद जदयू को टक्कर देने के लिए जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मो. अमजद को चुनावी रण में उतारा है। मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।

रामगढ़ में राजद बचा पाएगा अपना गढ़

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चतुष्कोणीय मुकाबला है। राष्ट्रीय जनता दल के अजीत कुमार सिंह, भाजपा के अशोक कुमार सिंह, बहुजन समाजवादी पार्टी के सतीश कुमार यादव और जनसुरज के सुशील कुमार सिंह के बीच लड़ाई है। रामगढ़ में 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा, राजद और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र राजद के लिए पारंपरिक सीट माना जाता है ऐसे में राजद इसे बचाने में कामयाब होती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।