BPSC TEACHER:बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण में होगा बदलाव,BPSC से बहाल टीचर्स के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला

BPSC TEACHER: बिहार में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से चयनित शिक्षकों के लिए एक नई नीति लागू की गई है, जिसके तहत उनके ट्रांसफर और स्कूल आवंटन की प्रक्रिया को सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा.

BPSC TEACHER
स्थानांतरण में होगा बदलाव- फोटो : Social Media

BPSC TEACHER: बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इस नए अपडेट के अनुसार, सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों और बीपीएससी से चयनित शिक्षकों दोनों के लिए स्कूल आवंटन और स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और सॉफ्टवेयर आधारित होगी।

अब शिक्षकों को स्कूल का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन के आधार पर किया जाएगा। शिक्षकों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उसके बाद सॉफ्टवेयर उनके आवेदन के आधार पर स्कूल का आवंटन करेगा। सबसे पहले सक्षमता परीक्षा पास विशिष्ट शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।

Diarch GO

बीपीएससी पास आवेदक स्थानांतरण के लिए पहले आवेदन देंगे और उसके बाद उनका स्थानांतरण किया जाएगा। सक्षमता परीक्षा के समय शिक्षकों से तीन जिलों के विकल्प लिए गए थे, उसी आधार पर उन्हें जिले आवंटित किए जाएंगे।

यदि कोई शिक्षक अपने आवंटित जिले से असंतुष्ट है तो उसे फिर से सक्षमता परीक्षा देनी होगी। सक्षमता परीक्षा में प्राप्त अंकों को भी जिले के आवंटन में आधार बनाया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर जिले में कई कारणों से कुछ शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी नहीं हो पाई है, उनके लिए अलग से काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और शिक्षकों को लगातार दौड़-धूप करने से मुक्ति मिलेगी।शिक्षक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और उन्हें स्कूल का आवंटन भी ऑनलाइन ही पता चल जाएगा।