LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

BIHAR WEATHER: बिहार में सर्दी का दौर शुरू, सुबह-शाम ठंड करा रही अपने मौजूदगी का एहसास, इस बार टूटेगा ठंड का रिकॉर्ड

.उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय होने के कारण बिहार में ठंड बढ़ने लगी है, सूबे में सुबह और शाम की ठंड महसूस की जाने लगी है. सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना है.

बिहार में सर्दी का दौर शुरू

BIHAR WEATHER: बिहार में सर्दी की एंट्री हो चुकी है. जहां दिन में खिलखिलाती धूप निकली रहती है, तो वहीं सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास करा रही हैं. शाम होने के साथ हीं मौसम ठंडा होने लगता है आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है.उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय होने के कारण  बिहार में ठंड बढ़ने लगी है, सूबे में सुबह और शाम की ठंड महसूस की जाने लगी है. सामान्य से अधिक ठंड  पड़ने की संभावना है.मानसून की विदाई के बाद आसमान में बादलों का जमावड़ा लगने लगा है. इसका सीधा असर सर्दी पर पड़ा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली. न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. ग्रामीण इलाकों में लोगों को हल्का कंबल ओढ़कर सोना पड़ रहा है.

मौसम विभाग ने  उत्तरी हिंद महासागर में एक चक्रवाती तूफान  आने की चेतावनी दी है. इस चक्रवाती तूफान के कारण 22 अक्टूबर के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र भी विकसित हो सकता है. इसका असर बिहार पर भी पड़ने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार सूबे का मौसम 25 अक्टूबर से बदलेगा और 25 -26 अक्टूबर को को कई जिलों में बारिश होगी.पटना,नवादा,शेखपुरा,नालंदासुपौल,खगड़िया,सहरसा ,मधेपुरा ,भागलपुर ,बांका ,मुगेंर,जमुई ,कटिहार किशनगंज,मधेपुरा और पूर्णिया में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अगले 2-3 दिन बिहार  में मौसम साफ रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 अक्टूबर को बिहार में मौसम साफ रहेगा. धूप खिलने से कुछ स्थानों पर तापमान बढ़ सकता है.लेकिन अब रात में हल्की ठंडक का अहसास होगा.

NSIT
Nsmch