LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

BIHAR WEATHER: बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, नवरात्र में मौसम का दिखेगा अलग रुप

बिहार के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

BIHAR WEATHER:  शक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना हो रही है. वहीं  मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को बिहार के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार बारिश 15 अक्टूबर तक जारी रह सकती है, क्योंकि भारत के उत्तर-पूर्व हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार नवरात्रि में बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना अधिक है. वहीं 27 सितंबर से हस्त नक्षत्र लग गया है, इसमें मूसलाधार बारिश की संभावना अधिक होती है. यह मॉनसून के  अंतिम दौर की बारिश मानी जाती है. माना जा रहा है कि विदाई से पहले हथिया अपना रौद्र रूप दिखा सकता है, भारत के उत्तर-पूर्व हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, इससे बिहार  के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और आंधी की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

वहीं  बिहार में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद अब तापमान में धीरे धीरे वृद्धि हो रही है.राजधानी पटना में शुक्रवार लोग चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान रहे.

वहीं बिहार में बाढ़ से प्रभावित 4.39 लाख परिवारों के खातों में सरकार ने सीधे 7,000 रुपए ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में घोषणा की थी कि पहले चरण में बाढ़ पीड़ितों को यह राशि दी जा रही है। कुल मिलाकर, सरकार ने इस राहत कार्य के लिए 307 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं.

NSIT
Nsmch

दूसरे चरण में, बाढ़ प्रभावित परिवारों को दुर्गा पूजा से पहले यानी कि 9 अक्टूबर तक और भी राशि ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया गया है. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाएं ,