LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

BIHAR WEATHER :चक्रवाती तूफान दाना ने करा दिया दिवाली से पहले ठंड का अहसास, इस बार टूटेगा रिकॉर्ड, 20 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश की चेतावनी

BIHAR WEATHER बिहार में अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सूबे के तापमान में धीरे धीरे गिरावट आने लगी है। दिन के तापमान के गिरने की रफ्तार धीमी है लेकिन रात्रि का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।

दिवाली से पहले ठंड का अहसास
दिवाली से पहले ठंड का अहसास- फोटो : Hiresh Kumar

BIHAR WEATHER:बिहार में  चक्रवाती तूफान “दाना” के असर से शुक्रवार को बिहार का मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में काले काले बादल घुमड़ने लगे.  पटना,जमुई, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया में झमाझम बारिश भी हुई। बिहार के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को बदल दिया है। चक्रवाती तूफान दाना के कारण दिन और रात के तापमान में अचानक तीन से चार डिग्री तक पारा लुढ़क गया।मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट होने की संभावना है, साथ ही सर्द हवाएं चल सकती हैं, मौसम विभाग का कहना हैकि  इससे बिहार में जल्द ही सर्दी की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार के आसमान में बादल छाए रहेंगे. सूबे के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना  है.भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के कुछ जगहों पर  मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. तो वहीं दक्षिण बिहार के सभी जिलों में आज यानी शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे.  ठंडी हवा की वजह से लोगों को ठंड का अहसास होगा. कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार इस साल उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी होगी, जिससे बिहार भी प्रभावित होगा। सूबे में दिसंबर के मध्य से जनवरी तक भारी सर्दी होने की उम्मीद है। इस साल की सर्दी पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक ठंडी होने की संभावना है, जिससे कई सालों के रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।