LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

BIHAR WEATHER:बिहार में सर्दी की आहट, रजाई-कंबल निकाल लें, इस दिन से जोर पकड़ेगी ठंड, इन 17 शहरों में गिरा पारा

BIHAR WEATHER:बिहार में मौसम का मिजाज 29 अक्टूबर 2024 से 30 अक्टूबर तक हल्का बादल और बारिश के साथ रहने की संभावना है। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव के कारण पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है।

जोर पकड़ेगी ठंड
जोर पकड़ेगी ठंड- फोटो : Hiresh Kumar

BIHAR WEATHER: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उठे चक्रवाती तूफान 'दाना' ने बिहार के मौसम में अचानक बदलाव ला दिया है। दिवाली से पहले ही राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

शनिवार को तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर तक के लिए मौसम का अनुमान जारी किया है। इस दौरान हल्के बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण दिन भर ठंडी हवा चल रही है। शाम को घने बादलों के कारण रोशनी कम हो जाती है जिससे लोगों को दैनिक जीवन में कुछ असुविधा हो रही है।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग ने पहले ही चक्रवाती तूफान 'दाना' को लेकर चेतावनी जारी की थी। तूफान की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने का अनुमान था। अब इस तूफान का असर बिहार के कई जिलों में साफ दिखाई दे रहा है।