LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BIHAR WEATHER:बिहार में मौसम ने मारी पलटी, नवरात्र में मौसम होगा सुहाना, अब नहीं भिंगोएगी बारिश

बिहार में मौसम ने मारी पलटी

BIHAR WEATHER:बिहार में मौसम ने मारी पलटी, नवरात्र में मौसम होगा सुहाना, अब नहीं भिंगोएगी बारिश

BIHAR WEATHER:  शक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्र के छठे दिन मां मां कात्यायनी की आराधना हो रही है. वहीं  मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को बिहार कहीं बारिश तो कहीं उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है. पटना समेत पूरे राज्य में आज यानी मंगलवार से मौसम पलटी मारेगा. मॉनसून बिहार से  तीन से चार दिन में पूर्णत लौट जाएगा. इससे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. इससे अधिकतम तापमान चढ़ेगा और उमस वाली गर्मी लोगों को झेलनी पड़ सकती है. 

बिहार में  मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है. बंगाल की खाड़ी में कोई मौसमी गतिविधि होने से बिहार के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार सूबे का  दिन का तापमा तापमान 24 डिग्री से.  से 33 डिग्री से.  के बीच रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में हल्की बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर  बारिश के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है. पटना में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. सुबह शाम गुलाबी ठंड का अहसास होगा वहीं दिन में उमस परेशान करेगा. 

बहरहाल बिहार में मानसून समाप्ति की ओर है. हालांकि मेघगर्ज यानी वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. उसके बाद बारिश की समाप्ति है. एक-दो जिलों को छोड़ दें तो बिहार में बारिश होने की उम्मीद कम हैमौसम विभाग के अनुसार असम के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन होने की वजह से बिहार में बारिश की संभावना बेहद कम हो गई है. नवरात्र में कहीं मौसम साफ रहेगा तो कहीं हल्की बारिस की संभावना है

NSIT
Nsmch