LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Bihar Teacher News: ACS सिद्धार्थ का नया आदेश,शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक,जिम्मेदार अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई....

बिहार में जिन शिक्षकों का वेतन सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है और जिनकी जानकारी शिक्षा विभाग के पे-रोल मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है, उनके वेतन भुगतान पर रोक लग सकती है।

New Decree of ACS Siddhartha
ACS सिद्धार्थ का नया फरमान- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का बीड़ा उठा लिया है. इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने  राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. जिन विश्वविद्यालय के शिक्षकों का वेतन सत्यापन नहीं हुआ है और उनकी जानकारी शिक्षा विभाग के पे-रोल मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है, उनके वेतन का भुगतान पर रोक लग सकती है.  यहीं नहीं इस मामले में लापरवाही बरतने वाले विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है. 

राज्य के विश्वविद्यालयों में मौजूद विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा विभाग अब संबंधित अधिकारियों के साथ हर महीने सीधा संवाद करेगा. मीटिंग में यूनिवर्सिटी के रजिस्टार के साथ वित्तीय परामर्शदाता और वित्त पदाधिकारी शामिल होंगे.उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.

उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को निर्देश जारी किया है. इसके अलावा राज्य के विश्वविद्यालयों में मौजूद विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा विभाग अब संबंधित अधिकारियों के साथ हर महीने सीधे संवाद करेगा. इन बैठकों में विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, वित्तीय परामर्शदाता और वित्त पदाधिकारी शामिल होंगे.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी विश्वविद्यालयों को इन बैठकों में पूरी तैयारी के साथ शामिल होने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा. उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारी नियमों का पालन करें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें.

NSIT
Nsmch