LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Land Survey: जमीन के कागजात नष्ट हो गए हैं तो घबड़ाएं नहीं, सरकार ने किया बड़ा फैसला, मंत्री दिलीप जायसवाल ने सब कुछ बता दिया

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री का लोगों को आश्वासन

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वें का काम चल रहा है.हाल ही में आई बाढ़ ने भूमि सर्वेक्षण के कार्य को प्रभावित कर दिया है. बाढ़ में कई लोगों के जमीन के कागजात दह गए हैं. जमीन के कागजात बह जाने या पानी में भीग जाने से खराब होने पर भूमि मालिक तनाव में हैं क्योंकि उनके पास अपने संपत्ति के अधिकार साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं.अब राज्य सरकार ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है. 

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया है कि जिनके जमीन के कागजात बाढ़ में खो गए हैं, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. सरकार सभी प्रभावित लोगों को नए कागजात उपलब्ध कराएगी.सरकार के इस कदम से उन लोगों के लिए राहत मिलेगी जो अपनी संपत्ति की पहचान और अधिकार साबित करने में असमर्थ थे.

बाढ़ के कारण कई लोगों की जमीन के कागजात नष्ट हो जाने की शिकायत पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जयसवाल ने आश्वासन दिया कि पीड़ितों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार उन्हें नए दस्तावेज मुहैया कराएगी.

राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इस कार्य को प्राथमिकता देगा. सभी प्रभावित जिलों के अंचलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द सभी प्रभावित लोगों को उनके जमीन के कागजात उपलब्ध कराएं. इससे जमीन के मालिकों को सर्वे के काम में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा

NSIT
Nsmch

जमीन के मालिक अब बिना किसी तनाव के सर्वे का काम करा सकेंगे. बिहार सरकार के इस कदम से जमीन मालिकों का बड़ा तनाव दूर हो गया है.