LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar Education News : 24 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वालों से वेतन की होगी वसूली

बिहार में शिक्षकों के भर्ती घोटाले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। लगभग 24 शिक्षक फर्जी पाए गए हैं और 24 हजार शिक्षकों की नौकरी खतरे में है। जांच में शिक्षकों के CTET स्कोर, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि में गड़बड़ी पाई गई है।

24 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट
24 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट- फोटो : Hiresh kumar

Bihar Education News :बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है। हाल ही में हुई जांच में लगभग 40000 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश शिक्षकों के CTET स्कोर निर्धारित मानकों से कम पाए गए हैं। इसके अलावा, कई शिक्षकों ने दिव्यांगता, जाति, निवास आदि के झूठे प्रमाण पत्र लगाए हैं।

इस घोटाले का दायरा और बड़ा हो सकता है। लगभग 24 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। इन शिक्षकों के दस्तावेजों की दोबारा जांच की जा रही है। यदि दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं, तो इन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया जाएगा और उनसे सरकार द्वारा दिए गए वेतन की वसूली की जाएगी।

 सक्षमता परीक्षा में भी गड़बड़ी पाई गई है। पहले चरण की काउंसिलिंग में ही 96 शिक्षकों की मार्कशीट फर्जी पाई गई थी।

 1.87 लाख अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई थी, लेकिन 42 हजार शिक्षकों की काउंसिलिंग नहीं हो पाई।10 हजार से अधिक शिक्षकों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो सका है।

NSIT
Nsmch

सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।लगभग 80% शिक्षकों के CTET परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम 60% अंकों से कम अंक प्राप्त हुए हैं।20% शिक्षकों ने दिव्यांगता, जाति, निवास, खेल आदि के फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए हैं।पहली जांच में फर्जी पाए गए दस्तावेजों के आधार पर शिक्षकों की नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है। अब सभी शिक्षकों की दोबारा जांच की जाएगी।सक्षमता परीक्षा पास अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के दौरान भी बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज पकड़े गए हैं। फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों से सरकार द्वारा दिए गए वेतन की वसूली की जाएगी।

 फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा।दोषी शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।