LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BIHAR CRIME - पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीते उम्मीदवार के परिवार को विरोधियों ने ट्रैक्टर से रौंदा, छोटे भतीजे कीमौत...बाकी..

Bihar crime -पैक्स चुनाव में हारने के नाराज प्रत्याशी ने निर्वाचित अध्यक्ष के परिवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की, जिसमें अध्यक्ष के भतीजे की मौत हो गई। वही आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

 BIHAR CRIME - पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीते उम्मीदवार के परिव
अररिया में पैक्स अध्यक्ष के परिवार पर हमला।- फोटो : NEWS4NATION

ARARIA - बिहार में पैक्स चुनाव  को लेकर लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही है। अररिया में मानवता की सारी हदें पार करते हुए पैक्स चुनाव अध्यक्ष चुनाव जीते प्रत्याशी के पूरे परिवार को ट्रैक्टर से कुचल कर मारने की कोशिश की गई। जिसमें पैक्स अध्यक्ष चुनाव जीतनेवाले प्रत्याशी जय प्रकाश मेहता के भतीजे की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में उनके परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले में जिले के एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मामला भरगामा थाना क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर का है। जहां बुधवार को खूटहा बैजनाथपुर पैक्स चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष तोनहा गांव के जयप्रकाश मेहता चुनाव जीतने के बाद वो परिवार के साथ पास के ही खिरहर बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाने के लिए गये थे। जहां से वापस लौट रहे थे। इसी इसी दौरान लाइट बूझा कर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सबको रौंद डाला। इससे घटनास्थल पर ही पैक्स अध्यक्ष के भतीजे की मौत हो गई। 

मृतक की पहचान राजेश कुमार मेहता के बेटे धनंजय कुमार उर्फ दन्ना (7) के रूप में की गई है। वहीं इस दौरान परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राजकुमार मेहता, विवेक कुमार, राहुल कुमार, गजेंद्र कुमार, सतीश कुमार, सचिन कुमार, रितेश कुमार, संजय मेहता शामिल हैं। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में भर्ती कराया गया है।

लगातार चौथी बार अध्यक्ष बने जय प्रकाश मेहता

ग्रामीण सुमन कुमार साह ने बताया कि पैक्स चुनाव में जय प्रकाश मेहता ने चौथी बार जीत हासिल की है। जीतने के बाद वे लोग डीजे के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास ट्रैक्टर ने 9 लोगों को रौंद दिया। इसमें एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है। 8 जख्मी है। वहीं, 2 लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं।

NSIT
Nsmch

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर जिले के एसपी अमित रंजन ने बताया कि जयप्रकाश के समर्थक जीत की खुशी में पटाखे फोड़ रहे थे। जो हारे थे वो इसका विरोध कर रहे थे। इसके बाद ट्रैक्टर से कुछ लोगों को कुचलने का प्रयास किया। इसमें 1 बच्चे की मौत हो गई। कुछ लोग घायल हैं। मामले में ट्रैक्टर सहित चालक मनीष कुमार उर्फ कारी पिता श्याम सुंदर मेहता एवं ओमप्रकाश मेहता-पिता बेचन मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है।