LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

India-Pakistan Tensions - भारत के हमले की खौफ में जी रहे पाकिस्तान को लगा झटका, बलूच विद्रोहियों ने इस शहर पर किया कब्जा

India-Pakistan Tensions - पाकिस्तान को बलूच विद्रोहियों ने बड़ा झटका दिया है। पाकिस्तानी सेना को परास्त करते हुए विद्रोहियों ने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्जा जमा लिया है।

India-Pakistan Tensions - भारत के हमले की खौफ में जी रहे पाक

N4N DESK - कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान भारत से जवाबी हमले का इंतजार कर रहा है। वहीं इसी बीच पाकिस्तान को  बलूच विद्रोहियों ने बड़ा झटका दिया है। विद्रोहियों ने पाकिस्तान के कलात जिले के मंगोचर शहर की कई इमारतों पर कब्जा कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और रिपोर्टों के मुताबिक, विद्रोहियों ने शहर की सरकारी इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

वहीं बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना और बलूच विद्रोहियों के बीच जमकर गोलीबारी भी हुई है। जिसमें अंत में   विद्रोहियों ने सेना के एक कैंप पर हमला कर हथियार भी जब्त कर लिए।

बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और अन्य विद्रोही समूह पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर लगातार हमले कर रहे हैं। बलूचिस्तान में मंगोचर शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा और पाकिस्तान की पश्चिमी सीमाओं पर बढ़ता संकट, इस्लामाबाद के लिए एक गंभीर आंतरिक सुरक्षा चुनौती बन चुका है।

पाकिस्तान के लिए चिंता इस बात की बात की है कि एक तरफ भारत से संभावित हमले को लेकर सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं उनके अंदरूनी हालत को बलूच विद्रोही और कमजोर करने की कोशिश में जुटे हैं। 

NSIT
Nsmch