LATEST NEWS

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

india-pak war - इंडिया पाक के बीच युद्ध विराम कराने के ट्रंप के दावों की पाकिस्तान ने खोल दी पोल, भारत ने नहीं मानी अमेरिकी मध्यस्थता की बात

india-pak war - यूएस प्रेसिडेंट का झूूठ बेनकाब हो गया है। भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी मान लिया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाने में डोनाल्ड ट्रंप की कोई भूमिका नहीं थी।

india-pak war - इंडिया पाक के बीच युद्ध विराम कराने के ट्रंप

Desk - अमेरिका के राष्ट्रपति कई मौके  पर यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के  बीच युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभाई थी। हालांकि मोदी सरकार इस दावे को हमेशा से खारिज करती रही। जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में लगा रहा। अब इस मामले में पाकिस्तान ने चुप्पी तोड़ दी है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने केअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे की पोल खोल दी।पाकिस्तान विदेश मंत्री ने कहा किअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के दौरान उनसे कहा था कि भारत ने युद्ध विराम के लिए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार कर दिया, क्योंकि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है।

अमेरिकी अधिकारी ने की पुष्टि


डार ने कहा किजब उन्होंने रुबियो से सैन्य संघर्ष के दौरान भारत के साथ तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के बारे में पूछा तो अमेरिकी अधिकारी ने उन्हें बताया कि नई दिल्ली ने इससे इनकार कर दिया है क्योंकि यह एक द्विपक्षीय मामला है।

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि हमें तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भारत इसे द्विपक्षीय मुद्दा कह रहा है। हमें द्विपक्षीय मध्यस्थता से भी कोई आपत्ति नहीं है। जब मैं 25 जुलाई को वॉशिंगटन में विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिला तो मैंने उनसे पूछा कि वार्ता का क्या हुआ? इस पर मार्को रुबियो ने कहा कि भारत का कहना है कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है।

पाकिस्तान ने कहा हम शांतिप्रिय देश

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि हम द्विपक्षीय वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन हम बातचीत के लिए भीख नहीं मांगेंगे। हम किसी चीज की भीख नहीं मांग रहे हैं। अगर कोई देश बातचीत चाहता है तो हमें खुशी होगी। हम उसका स्वागत करते हैं। हम एक शांतिप्रिय देश हैं।
 
 30 बार से ज्यादा ट्रंप ने किया दावा
 10 मई को भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 30 से ज्यादा बार दोनों देशों में संघर्ष विराम कराने का दावा कर चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के समाधान में मदद की और दोनों देशों से कहा कि अगर वे संघर्ष रोक दें तो अमेरिका उनके साथ व्यापार बढ़ाएगा।