LATEST NEWS

  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट
  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • Motihari Education Dept Faces Rs 60.57 Lakh Salary Scam Probe
  • Bihar Education Department: शिक्षा विभाग में वेतन घोटाले से हड़कंप, दो कर्मचारियों पर FIR

  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी
  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी

  • Neeraj Kumar Targets Lalan Singh
  • JDU में नई सियासी हलचल ! नीरज कुमार का ललन सिंह पर तंज- हम किसी का कर्ज नहीं

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

UAE ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा देना किया बंद शहबाज शरीफ को करारा झटका

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने संसद की एक समिति को बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तानी आम नागरिकों को वीज़ा जारी करना बंद कर दिया है।

UAE ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा देना किया बंद शहबाज शरीफ
UAE ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा देना किया बंद शहबाज शरीफ को करारा झटका- फोटो : NEWS 4 NATION

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सामान्य वीज़ा जारी करना बंद कर दिया है, जिससे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की सरकार को एक बड़ा राजनयिक झटका लगा है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एडिशनल इंटीरियर सेक्रेटरी सलमान चौधरी ने गुरुवार (27 नवंबर 2025) को संसद की समीति को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यूएई वर्तमान में केवल 'ब्लू' (सरकारी) और राजनयिक पासपोर्ट धारकों को ही वीज़ा जारी कर रहा है, जबकि आम नागरिकों के लिए प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

यूएई में बढ़ते अपराधों को बताया गया मुख्य कारण

वीज़ा पर प्रतिबंध लगाने का मुख्य कारण यूएई में पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा बढ़ते अपराध बताए गए हैं। पाकिस्तान सीनेट मानवाधिकार समिति की प्रमुख समीना मुमताज जेहरी ने भी इस बात को स्वीकार किया कि पाकिस्तान के लोग यूएई में जाकर अपराध करते हैं, जिस कारण यह फ़ैसला लिया गया है। इस रोक के बावजूद, पाकिस्तान सरकार दावा करती है कि उसके यूएई के साथ घनिष्ठ राजनयिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, और यूएई खाड़ी देशों में पाकिस्तान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है।

वीज़ा सुधारों पर हुई चर्चा, जुलाई में भी आई थी समस्या

इस बीच, यूएई के राजदूत सलेम एम. सलेम अल बावब अल जाबी ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब से मुलाकात की और यूएई वीज़ा सुधारों पर चर्चा की। इस बैठक में ऑनलाइन वीज़ा प्रक्रिया, ई-वीज़ा और सिस्टम-टू-सिस्टम के बीच तेज संपर्क जैसे सुधारों पर बात हुई। हालांकि, यह समस्या पहली बार नहीं आई है; इसी साल जुलाई में भी पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा अस्वीकृत होने की समस्या का सामना करना पड़ा था, जिस पर गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने यूएई के समकक्ष के सामने यह मुद्दा उठाया था।