LATEST NEWS

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

गणेश विसर्जन के दौरान भीषण हादसा, श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, आठ की मौत, 20 से ज्यादा घायल

गणेश विसर्जन के दौरान भीषण हादसा में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने अचनाक डांस कर रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई की हालत गंभीर हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा
8 की मौत - फोटो : social media

N4N DESK: गणेश विसर्जन के दौरान भीषण घटना घटी। जिसने सारी खुशियों को मातम में बदल दी। अभी तक जहां गाने बचाकर बच्चे डांस कर बप्पा को विदाई दे रहे थे तो वहीं अब चीख पुकार मच गई थी। चारों तरफ लाशें पड़ी थी। दरअसल, मामला कर्नाटक के हासन जिले का है। जहां गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन जश्न मातम में बदल गया। दरअसल, शुक्रवार रात हासन तालुका के मोसाले होसाहल्ली गांव में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक भीड़ में घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में से कम से कम आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

8 की दर्दनाक मौत 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ट्रक अरकलागुडु से आ रहा था और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। ट्रक श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ निकल गया। घटना के बाद भगदड़ मच गई। गुस्साई भीड़ ने चालक भुवसनेश को पकड़ लिया, उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक एक लॉजिस्टिक्स कंपनी का है।

सीएम ने किया 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कई लोगों की जान जाने और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों के इलाज का खर्च सरकार की ओर से उठाने की घोषणा की।

मातम में बदली खुशियां 

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में त्योहार का माहौल इस भीषण हादसे के बाद गम में बदल गया है।

NSIT
Nsmch