LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Expressway Around House: घर के चारो तरफ सरकार ने बना दिया एक्सप्रेसवे,अब पछता रहा है जमीन मालिक, सरकार से पैसे लेकर कर लेता समझौता...

Expressway Around House: क्या हो अगर सरकार आपके घर के चारो तरफ एक्सप्रेस वे का निर्माण कर दे, हैरान करने वाली बात है ना लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां सरकार को अपना जमीन ना देने एक मकान मालिक को महंगा पड़ गया, आइए जानते हैं पूरा माजरा...

Expressway Around House
Expressway Around House- फोटो : social media

Expressway Around House: हाईवे, एक्सप्रेसवे और पुल बनाने के लिए सरकार अक्सर स्थानीय लोगों से जमीन खरीदती है और इसके बदले मुआवजा देती है। हालांकि, कई बार मुआवजे की रकम को लेकर सरकार और जमीन मालिकों के बीच सहमति नहीं बन पाती। चीन के हुनान प्रांत से ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति और सरकार के बीच मुआवजे की राशि पर विवाद के कारण अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई।

हाईवे के बीच फंसा घर

हुनान प्रांत के हुआंग पिंग नाम के बुजुर्ग ने सरकारी प्रोजेक्ट के लिए अपना घर बेचने से इनकार कर दिया। वह सरकार से अधिक मुआवजे की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी शर्तें मानने से इंकार कर दिया। नतीजतन सरकार ने उनके घर के चारों ओर हाईवे का निर्माण कर दिया, जिससे उनका घर सड़क के बीचोबीच अकेला खड़ा रह गया। सरकार ने उन्हें £180,000 (करीब ₹2 करोड़) का मुआवजा देने की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

NSIT
Nsmch

लालच का पछतावा

हुआंग अपनी पत्नी और पोते के साथ उस घर में रहते हैं। अब उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए एक सुरंग का इस्तेमाल करना पड़ता है। उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने समय पर सरकार का प्रस्ताव नहीं माना। हालांकि, इस अनोखी स्थिति के चलते उनके घर पर अब पर्यटक आने लगे हैं। इस नई परिस्थितियों को देखते हुए हुआंग अपने घर को टूरिस्ट स्पॉट बनाकर पैसे कमाने की योजना बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा

यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया के एक यूजर ने इसका वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इस पूरी कहानी का उल्लेख है। इस वीडियो को अब तक 5,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और कई लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

लोग इस घटना को देखकर हैरान हैं। कुछ ने यह जानने की कोशिश की कि क्या चीन में जमीन बेचने से इनकार करने का विकल्प है, जिसका उत्तर वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने सकारात्मक दिया। वहीं, कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि हुआंग अपने घर को कैफे या रेस्टोरेंट में बदल सकते हैं और इससे बेहतर कमाई कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।" वहीं, दूसरे ने मजाक करते हुए कहा कि अब टूरिस्ट उनके घर में सिर्फ हॉर्न की आवाज सुनने आएंगे। एक और सुझाव था कि रेस्टोरेंट शुरू करने से बिजनेस में तेजी आ सकती है।