LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Love Story: MBBS डॉक्टर को अस्पताल में काम कर रहे सफाईकर्मी से हुआ पहले नजर वाला प्यार, फिर इश्क में रचा इतिहास

Love Story: MBBS डॉक्टर को उनके अस्पताल में काम कर रहे कर्मी से पहले नजर वाला प्यार हो गया। जिसके बाद डॉक्टर ने सफाईकर्मी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद जो हुआ...

Love Story
Love Story- फोटो : social media

Love Story:  प्यार न जात-पात देखता है, न पेशा, न ही सामाजिक ओहदा...वो तो बस प्रेमी पर फिदा रहता है। प्रेमी के आगे सारा जमाना फिका लगता है। प्रेमी तक ही पूरी दुनिया सिमट कर रह जाती है। ऐसे में अगर प्रेमी प्रेमिका से ओहदे में कम भी हो तो फर्क नहीं पड़ता है। इसकी मिसाल बनी है पाकिस्तान की एक MBBS डॉक्टर किश्वर और उनके अस्पताल में काम करने वाले सफाईकर्मी शहजाद की अनोखी प्रेम कहानी जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सफाईकर्मी से हुआ प्यार 

डॉक्टर किश्वर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार शहजाद को अस्पताल में काम करते देखा तो वह उन्हें किसी आम सफाईकर्मी जैसे नहीं लगे। उनकी ईमानदारी, सादगी और मेहनत ने किश्वर का दिल जीत लिया। यहीं से शुरू हुई एक सच्चे और बेबाक प्यार की कहानी। हैरानी की बात यह रही कि इस रिश्ते की पहल खुद डॉक्टर किश्वर ने की। उन्होंने शहजाद को अपने दिल की बात बताई। हालांकि शुरुआत में शहजाद को लगा कि शायद यह मजाक है, लेकिन जब उन्हें किश्वर की सच्चाई और भावनाओं का एहसास हुआ तो उन्होंने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

समाज की परवाह छोड़ रचाई शादी 

समाज की परवाह किए बिना दोनों ने जल्द ही शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद दोनों ने अपनी-अपनी नौकरियों को अलविदा कह दिया। शहजाद ने दवाइयों की दुकान शुरू की। वहीं किश्वर अब प्राइवेट प्रैक्टिस कर रही हैं। दोनों मिलकर एक क्लीनिक खोलने की तैयारी में भी जुटे हुए हैं। इस प्रेम कहानी का एक वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो देखते ही देखते वह वायरल हो गया। लाखों लोगों ने इस कपल की सच्चाई और साहस को सराहा। 

दिल से रिश्ता हो तो सोचने की जरुरत नहीं 

डॉक्टर किश्वर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, "हमने एक ही दिन में सारे फैसले ले लिए थे। जब दिल से रिश्ता होता है, तो सोचने की जरूरत नहीं पड़ती।" वहीं शहजाद ने भावुक होते हुए कहा, "मैं तीन डॉक्टरों के ऑफिस में सफाई और चाय देने का काम करता था। कभी सोचा नहीं था कि कोई डॉक्टर मुझसे प्यार करेगी।"

NSIT
Nsmch