LATEST NEWS

  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट
  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • Motihari Education Dept Faces Rs 60.57 Lakh Salary Scam Probe
  • Bihar Education Department: शिक्षा विभाग में वेतन घोटाले से हड़कंप, दो कर्मचारियों पर FIR

  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी
  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी

  • Neeraj Kumar Targets Lalan Singh
  • JDU में नई सियासी हलचल ! नीरज कुमार का ललन सिंह पर तंज- हम किसी का कर्ज नहीं

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

सिडनी के बोंडी बीच हमले के तार जुड़े पाकिस्तान से: इस्लामाबाद में पढ़ा था शूटर नवीद, हनुक्का पर्व पर की थी 12 लोगों की हत्या

सिडनी के बोंडी बीच हमले के तार जुड़े पाकिस्तान से: इस्लामाबा

N4N Desk - ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुए भयावह आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। यहूदी पर्व हनुक्का के दौरान हुई इस गोलीबारी में 12 लोगों की जान चली गई। अब इस हमले में एक बड़ा खुलासा हुआ है—हमले का मुख्य आरोपी पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है, जिससे इस घटना का सीधा 'पाकिस्तानी कनेक्शन' सामने आया है। 

सिडनी हमले के तार जुड़े पाकिस्तान से

सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सिडनी के वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी में शामिल कथित आरोपियों में से एक की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई है। नवीद सिडनी के बॉनिरिग (Bonnyrigg) का निवासी है, लेकिन वह मूल रूप से पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। 

पाकिस्तानी जर्सी में वायरल हुई शूटर की तस्वीर

शूटर की पहचान उजागर होते ही सोशल मीडिया पर नवीद अकरम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऑनलाइन सामने आई एक ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो में उसे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने देखा जा सकता है। जांच में पता चला है कि नवीद ने पहले इस्लामाबाद की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी और बाद में उसने सिडनी के 'अल-मुराद इंस्टीट्यूट' से भी शिक्षा ली थी। 

हनुक्का पर्व पर खून की होली: 12 की मौत, 11 घायल

यह हमला रविवार (14 दिसंबर, 2025) की शाम करीब 6:30 बजे हुआ, जब बोंडी बीच पर हजारों लोग यहूदी त्योहार 'हनुक्का' मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी दो शूटर्स ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 12 निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक शूटर को मौके पर ही मार गिराया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अब तीसरे संदिग्ध या अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। 

NSIT
Nsmch

इजरायल का फूटा गुस्सा: ऑस्ट्रेलिया सरकार को ठहराया जिम्मेदार

इस हमले के बाद इजरायल ने कड़ा रुख अपनाया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर यहूदी विरोधी भावनाओं (Anti-Semitism) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। नेतन्याहू ने कहा, "तीन महीने पहले मैंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को चेतावनी दी थी कि आपकी नीतियां यहूदी विरोधी भावना की आग में घी डाल रही हैं। यह एक कैंसर है जो तब फैलता है जब नेता चुप रहते हैं।" वहीं, इजरायल के राष्ट्रपति ने भी ऑस्ट्रेलियाई समाज में फैल रही नफरत के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई है। 

दुनियाभर में निंदा, पीएम अल्बनीज ने कहा- यह आतंकी हमला है

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसे स्पष्ट शब्दों में 'आतंकवादी हमला' करार दिया है और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भारत, अमेरिका, इटली, फ्रांस और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों ने इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है और ऑस्ट्रेलिया के साथ एकजुटता दिखाई है। वहीं, न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस कमिश्नर मल लैन्यन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, "यह बदले की कार्रवाई का नहीं, बल्कि पुलिस को अपना काम करने देने का समय है।"