LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Sunita Williams: 9 महीने बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटीं सुनीता विलियम्स, ड्रैगन यान ने किया सफल लैंडिंग, नासा ने बताया ऐतिहासिक पल

Sunita Williams: 9 महीने के बाद सुनीता विलियम्य अंतरिक्ष से वापस धरती पर सुरक्षित लौट आई हैं। ड्रैगन यान ने सफल लैंडिंग कर लिया है। नासा ने इस पल को ऐतिहासिक पल बताया है।

Sunita Williams
NASA called it a historic moment- फोटो : social media

Sunita Williams: नासा और स्पेसएक्स का ऐतिहासिक मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया। करीब नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स, क्रू-9 के सदस्य बुच विल्मोर, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोर्बुनोव धरती पर सकुशल लौट आए। बुधवार को इन सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में सफल लैंडिंग की।

 समंदर में ड्रैगन की सॉफ्ट लैंडिंग, स्क्रीन पर टिकी रहीं निगाहें

चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा ड्रैगन कैप्सूल पैराशूट की मदद से समंदर में उतरा। लैंडिंग के बाद कैप्सूल का करीब 10 मिनट तक सिक्योरिटी चेक किया गया। यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी थी ताकि कैप्सूल का तापमान सामान्य हो सके। दरअसल, जब यान पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करता है, तो घर्षण के कारण वह अत्यधिक गर्म हो जाता है। समुद्र में उतरने के बाद उसका तापमान संतुलित होने का इंतजार किया गया। लैंडिंग के दौरान नासा के कंट्रोल रूम में मौजूद वैज्ञानिकों की नजरें लगातार स्क्रीन पर टिकी रहीं। लैंडिंग का यह पल सांसें रोक देने वाला था।

 सिक्योरिटी चेक के बाद बाहर निकले अंतरिक्ष यात्री

सिक्योरिटी चेक के बाद कैप्सूल का दरवाजा खोला गया और एक-एक कर सभी अंतरिक्ष यात्री बाहर निकले। सुनीता विलियम्स बाहर आते ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और मुट्ठी तानकर मिशन की सफलता का इशारा किया। लैंडिंग के बाद फ्लोरिडा तट पर सभी अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसएक्स क्रू ने कैप्सूल से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया, जो उनकी प्रारंभिक मेडिकल जांच का हिस्सा था।

10 दिन का मिशन बना 9 महीने का सफर

बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पिछले साल 5 जून 2024 को नासा के मिशन के तहत बोइंग के अंतरिक्ष यान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी। यह मिशन महज 10 दिन का था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उन्हें अंतरिक्ष में 9 महीने बिताने पड़े। अब वे सफलतापूर्वक वापस लौट आए हैं, उनके साथ दो अन्य अंतरिक्ष यात्री निक हेग और अलेक्सांद्र गोर्बुनोव भी लौटे हैं।

NSIT
Nsmch

 150 से अधिक प्रयोग, मानवता के लिए बड़े काम आएंगे

नासा ने मिशन को "कई चुनौतियों के बावजूद पूरी तरह सफल" करार दिया। अंतरिक्ष में रहते हुए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 150 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनके नतीजे भविष्य में मानवता के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे।

एलन मस्क ने दी बधाई, ट्रंप का किया शुक्रिया

स्पेसएक्स प्रमुख एलन मस्क ने अंतरिक्ष यात्रियों की सफल वापसी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने नासा और स्पेसएक्स की टीम को मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए बधाई दी। साथ ही, उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी शुक्रिया अदा किया।

 नासा ने स्पेसएक्स का जताया आभार

नासा ने इस मिशन की सफलता पर स्पेसएक्स का आभार जताया। एजेंसी ने कहा कि यह मिशन भविष्य में होने वाले अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। "सुनीता विलियम्स और उनकी टीम की शानदार वापसी नासा और स्पेसएक्स के लिए एक ऐतिहासिक पल है," नासा ने कहा।