LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Pakistan Bomb Blast: बम धमाके से दहला पाकिस्तान! बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, 4 बच्चों की मौत, 38 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्कूल बस पर आत्मघाती हमले में 4 बच्चों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हुए हैं। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले को देश की एकता पर हमला बताया।

pakistan blast
pakistan blast- फोटो : SOCIAL MEDIA

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक स्कूल बस पर आत्मघाती कार बम हमला हुआ है, जिसमें अब तक 4 मासूम बच्चों की मौत और 38 अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है। यह घटना खुजदार जिले के जीरो पॉइंट के करीब हुई।घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों को क्वेटा और कराची के बड़े अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।मामले पर पाकिस्तान के  गृह मंत्री  मोहसिन नकवी ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान की एकता और मानवता के खिलाफ है.

मासूमों को बनाया गया निशाना

इस जघन्य हमले में स्कूल के मासूम बच्चे निशाना बने हैं। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल बस जैसे ही जीरो पॉइंट के पास पहुंची, एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी कार को बस से टकरा दिया, जिससे भीषण विस्फोट हुआ।हमला सुबह के स्कूल समय में हुआ।बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि “चारों ओर चीख-पुकार और खून ही खून था।”

 पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे देश की अस्थिरता फैलाने की साजिश बताया। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया कि दुश्मनों ने मासूम बच्चों को शिकार बनाया है। यह देश की एकता को तोड़ने की साजिश है, जो कामयाब नहीं होगी।”उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को हमले के पीछे मौजूद आतंकी नेटवर्क को जल्द से जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बलूचिस्तान: पहले से अशांत इलाका

बलूचिस्तान लंबे समय से आतंकी गतिविधियों, अलगाववादी आंदोलनों और चरमपंथी हिंसा से जूझ रहा है। इस हमले ने एक बार फिर इस क्षेत्र की अस्थिरता और बच्चों जैसी असुरक्षित जनसंख्या पर मंडरा रहे खतरे को उजागर कर दिया है।

NSIT
Nsmch