LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों ने संसद में फेंके ग्रेनेड और स्मोक बम, सदन में मच गया हड़कंप, दो सांसद आए चपेट में

संसद के अंदर विपक्षी सांसद ग्रेनेड और स्मोक बम लेकर पहुंच गए और सरकार पर फेंकना शुरू कर दिया। लाइव प्रसारण के दौरान संसद में धमाके के आवाज गूंजने लगे। सदन में मौजूद सांसदों में भगदड़ मच गई।

प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों ने सं

N4N DESK - संसद में सुरक्षा को दरकिनार करते हुए विपक्षी सांसद ग्रेनेड और आंसू गोले लेकर पहुंच गए और सदन के अंदर ही उसे सांसदों पर फेंकने लगे। जिससे पूरे सदन में संसदीय सत्र में भारी अव्यवस्था फैल गई। वहीं धमाके के कारण दो सांसद भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। यह पूरी घटना लोगों ने टीवी पर लाइव देखी।

संसद में ग्रेनेड फेंकने की यह घटना यूरोपीय देश सर्बिया की है। जहां विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को सरकार की नीतियों के विरोध में संसद के अंदर स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके। इसके बाद पूरे संसद में काला और गुलाबी धुआं फैल गया। विपक्षी सांसद सरकार से नाराज प्रदर्शन कर रहे छात्रों का भी समर्थन कर रहे थे। लाइव प्रसारण में संसद की इमारत के अंदर काला और गुलाबी धुआं उठता दिखाई दिया

स्पीकर एना ब्रनाबिक ने कहा कि इस दौरान दो सांसद घायल हुए हैं, जिनमें से एक, एसएनएस पार्टी की जैस्मिना ओब्राडोविक को स्ट्रोक हुआ है और उसकी हालत गंभीर है. उन्होंने सत्र में कहा, 'संसद काम करना और सर्बिया की रक्षा करना जारी रखेगी

मंगलवार को सर्बियाई संसद को देश की यूनिवर्सिटीज के लिए धनराशि बढ़ाने वाला कानून पारित करना था. इस कानून की मांग को लेकर दिसंबर से ही सर्बिया के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद में देश के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक के इस्तीफे पर भी चर्चा होनी थी लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन ने सत्र के एजेंडे में कई ऐसे मुद्दों को रखा जिससे विपक्ष बुरी तरह भड़क गया

NSIT
Nsmch