LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Internet love:मोहब्बत या पागलपन? पत्नी-बच्चों को छोड़ शख़्स ने रचाया मौत का ड्रामा, महबूबा से मिलने भागा भागा पहुंचा विदेश

Internet love: ऐसा अजीबोगरीब वाक़या सामने आया है, जिसने मोहब्बत और दीवानगी के बीच की रेखा को धुंधला कर दिया।...

Internet love
मौत का ड्रामा- फोटो : social Media

Internet love:  एक ऐसा अजीबोगरीब वाक़या सामने आया है, जिसने मोहब्बत और दीवानगी के बीच की रेखा को धुंधला कर दिया।अमरीका के विस्कॉन्सिन का 45 वर्षीय रयान बोर्गवर्ड अपनी उज्बेकिस्तान की ऑनलाइन महिला मित्र से मिलने के लिए ऐसी चालें चला गया, जिन पर फ़िल्मी स्क्रिप्ट भी शर्म खा जाए।

पिछले साल अगस्त में बोर्गवर्ड ने अपनी पत्नी से कहा कि वह ग्रीन लेक पर कयाकिंग करने जा रहा है। फिर अचानक ग़ायब हो गया। परिवार और पुलिस ने समझा कि वह झील में डूब गया होगा। कई दिन तलाशी चली लेकिन शव नहीं मिला। परिजनों की आँखों में आँसू थे और पुलिस फाइलों में ‘लापता या मृत’ का ठप्पा।असलियत यह थी कि जनाब जिंदा और सलामत थे। बस एक ‘नई ज़िंदगी’ की तैयारी में।

जांच में खुलासा हुआ कि बोर्गवर्ड ने अपनी मौत का नाटक रचते हुए नया पासपोर्ट बनवाया, ताकि किसी को शक न हो। यहां तक कि उसने अपनी नसबंदी को भी हटवा लिया — मानो उज्बेकिस्तान की महबूबा से नया परिवार बसाने का ख्व़ाब देख रहा हो। इतना ही नहीं, उसने नया जीवन बीमा भी ख़रीदा, ताकि मरने के बाद परिवार को कुछ तो मिले।

पुलिस ने जैसे ही उसके काग़ज़ात और सोशल मीडिया कनेक्शन की परतें खोलीं, पूरा मामला सामने आ गया। आखिरकार उसे रास्ते में ही धर दबोचा गया। कोर्ट में पेश किए जाने पर बोर्गवर्ड ने आँसुओं के साथ कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है, उसने अपने प्रियजनों और दोस्तों को दुख दिया।

NSIT
Nsmch

लेकिन जज ने उसकी ‘मोहब्बत-ए-दीवानगी’ पर रहम नहीं दिखाया। अदालत ने उसे 89 दिनों की जेल की सज़ा सुनाई  उतने ही दिन जितने दिन वह ग़ायब या मृत घोषित रहा।

अब सवाल ये है कि क्या यह इश्क़ का जुनून था या पागलपन की इंतेहा? एक औरत की चाहत में अपनी बीवी, बच्चों, दोस्तों और पूरे समाज को ठग देना, क्या यही मोहब्बत है?