LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

प्रधानमंत्री देंगे इस्तीफा, इस वजह से लिया यह फैसला, आया सियासी भूचाल

प्रधानमंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। पीएम के इस्तीफे देने के फैसले ने सियासी भूचाल ला दी है। पीएम ने अपनी पार्टी को विभाजन से बचाने के लिए यह फैसला लिया है।

resign
प्रधानमंत्री देंगे इस्तीफा - फोटो : social media

प्रधानमंत्री ने एक अहम फैसला लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के टूटने के डर से प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पीएम ने हाल ही में प्रधानमंत्री पद संभाला था लेकिन उनकी सरकार नहीं चल पाई और अब उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय ले लिया है। 

पार्टी बचाने की कोशिश

दरअसल, यह मामला जापान का है। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने यह कदम सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) में बढ़ते असंतोष और संभावित विभाजन से बचने के लिए उठाया।

क्यों इशिबा ने लिया इस्तीफे का फैसला?

68 वर्षीय इशिबा ने पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री पद संभाला था। लेकिन महज एक साल के भीतर ही उनकी सरकार दोनों सदनों में बहुमत खो बैठी। जुलाई में हुए चुनाव में एलडीपी-नेतृत्व वाला गठबंधन 248 सदस्यीय उच्च सदन में बहुमत हासिल करने में नाकाम रहा। इसके बाद से ही इशिबा पर पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने का दबाव बढ़ गया था।

एक महीने से कर रहे विरोध का सामना 

पिछले एक महीने से इशिबा अपनी ही पार्टी के भीतर विरोध का सामना कर रहे थे, खासकर दक्षिणपंथी गुट लगातार उनके खिलाफ खड़े थे। सोमवार को एलडीपी की बैठक में नए नेतृत्व के चुनाव पर फैसला होना था। ऐसे में इस्तीफा देकर इशिबा ने अपने खिलाफ संभावित अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति से बचने की कोशिश करेंगे।

NSIT
Nsmch

इस्तीफे से पहले बढ़ा दबाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार रात जापान के कृषि मंत्री और एक पूर्व प्रधानमंत्री ने इशिबा से मुलाकात कर उन्हें स्वेच्छा से पद छोड़ने की सलाह दी। वहीं, पार्टी के नंबर दो नेता हिरोशी मोरियामा समेत चार वरिष्ठ नेताओं ने भी हाल ही में इस्तीफा पेश कर दिया था। गौरतलब है कि बीते हफ्ते ही इशिबा सरकार ने अमेरिका के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता अंतिम रूप दिया था, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के बीच अब उनकी विदाई तय हो गई है।