LATEST NEWS

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

  • Bihar Crime
  • Bihar Crime: सुबह-सवेरे शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

  • Vaishali Viral Reel Row
  • Bihar Crime: पुलिस की गाड़ी से रील बनाकर फंसा युवक, SDPO ने गिरफ्तारी पर कही बड़ी बात

  • Bihar MLC Elction Result
  • विधानपरिषद सीटों पर परिणाम आते ही जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर उठने लगे सवाल!

Iran-US War: ईरान के 5 खास दोस्त कौन? जिनके लिए खुला होर्मुज, भारत का नाम भी शामिल

Iran-US War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद नहीं किया, लेकिन सिर्फ दोस्त देशों के जहाजों को अनुमति दी है। इस पर UN ने चिंता जताई है।

Iran-US War:
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नया दांव- फोटो : social media

Iran-US War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि यह रास्ता केवल ‘दोस्त देशों’ के जहाजों के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे देशों के जहाज सुरक्षित तरीके से होर्मुज से गुजर सकते हैं। वहीं, जिन देशों को ईरान अपना विरोधी मानता है, उनके लिए यह रास्ता बंद रहेगा।

इस स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि होर्मुज में तनाव के कारण तेल, गैस और खाद की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे दुनिया भर में कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खेती के इस समय में देरी से गंभीर असर पड़ सकता है और युद्ध को जल्द खत्म करना जरूरी है। गुटेरेस ने अमेरिका और इज़रायल को भी संदेश दिया कि अब युद्ध खत्म करने का समय है। साथ ही उन्होंने ईरान से अपील की कि वह उन पड़ोसी देशों पर हमले न करे, जो इस संघर्ष में शामिल नहीं हैं।

ईरान ने शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया

इधर, ईरान ने अमेरिका के समर्थन वाले 15 पॉइंट के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ईरान का कहना है कि युद्ध उसकी शर्तों पर ही खत्म होगा। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के नेताओं के साथ बातचीत जारी है और वे समझौते के लिए तैयार हैं। ईरान ने नए नियम भी लागू किए हैं। अब जो देश ईरान के खिलाफ नहीं हैं, उनके जहाज भी होर्मुज से गुजरने से पहले ईरानी अधिकारियों से अनुमति लेंगे। नियमों का पालन करने पर ही सुरक्षित रास्ता मिलेगा।