LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Israel-Iran Conflict: इजरायल से लड़ाई के बीच ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्र लौटे इंडिया ! ऑपरेशन सिंधु के तहत युद्धग्रस्त क्षेत्र से नागरिकों की वापसी के लिए केंद्र सरकार का मिशन

Israel-Iran Conflict: ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्र, जिनमें अधिकांश जम्मू-कश्मीर से हैं, ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत लौटे। युद्ध प्रभावित क्षेत्र से सड़क मार्ग से आर्मेनिया पहुंचाया गया।

Israel-Iran Conflict
ईरान से लौटे भारतीय छात्र- फोटो : social media

Israel-Iran Conflict: भारत के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर 19 जून 2025 को उस वक्त भावनात्मक दृश्य देखने को मिला जब ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्र, विशेष फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। इनमें से अधिकतर छात्र जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं और सभी उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी, ईरान में पढ़ाई कर रहे थे। ये छात्र ईरान-इजरायल युद्ध के कारण वहां फंस गए थे और भारत सरकार द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंधु” के पहले चरण में उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया।

सड़क से ईरान से आर्मेनिया, फिर एयरलिफ्ट

छात्रों को ईरान के उत्तरी हिस्से से सड़क मार्ग द्वारा आर्मेनिया की राजधानी येरेवान लाया गया। वहा से उन्हें दोहा होते हुए स्पेशल फ्लाइट से भारत लाया गया। छात्रों की फ्लाइट 3 घंटे की देरी से पहुंची लेकिन सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

भारत सरकार और दूतावास की तत्परता

इस ऑपरेशन को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास (तेहरान और येरेवान) और स्थानीय एजेंसियों की संयुक्त कोशिश से अंजाम दिया गया।सरकार ने ईरान और आर्मेनिया की सरकारों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस राहत अभियान को आसान बनाने में सहयोग किया।विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कोई भी भारतीय संकट में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।”

ईरान-इजरायल युद्ध का प्रभाव

बुधवार को इजरायल ने दावा किया कि उसने 50 फाइटर जेट्स के जरिए ईरान में एयरस्ट्राइक की।जवाब में ईरान ने ड्रोन से इजरायल पर हमला किया।इस लगातार बढ़ते युद्ध के कारण भारत सरकार ने ईरान में मौजूद सभी भारतीयों को सतर्क रहने और दूतावास से संपर्क में रहने की अपील की है।

NSIT
Nsmch