LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Emergency Landing: एक और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 40 मिनट तक हवा में मंडराता रहा विमान, यात्रियों में मचा हड़कंप

Emergency Landing: एक और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान 40 मिनट तक हवा में मंडराने के बाद सुरक्षित उतारा जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : social media

Emergency Landing: देशभर में इन दिनों विमान में खराबी की खबर और इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आ रही है। एक बार फिर विमान के इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार आंध्र प्रदेश के तिरुपति से हैदराबाद के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट A321neo में रविवार शाम अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते फ्लाइट को तिरुपति एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

40  मिनट तक हवा में मंडराने के बाद लैंडिंग 

फ्लाइट ने शाम 7:42 बजे उड़ान भरी और लगभग 40 मिनट तक आसमान में मंडराने के बाद 8:34 बजे सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। इस दौरान विमान तिरुपति से कुछ दूरी पर स्थित वेंकेटनगरी तक गया और वहां से यू-टर्न लेकर वापस लौटा। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने बताया कि जैसे ही तकनीकी खराबी की जानकारी मिली तो विमान में अफरा-तफरी और घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से किसी भी बड़े हादसे से बचाव हो गया।

सोशल मीडिया पर फूटा यात्रियों का गुस्सा

फ्लाइट के रद्द होने और उचित सूचना न मिलने पर यात्रियों ने एयरलाइन स्टाफ से बहस की। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं। जिनमें यात्री इंडिगो स्टाफ से जवाब मांगते नजर आ रहे हैं। यात्रियों ने असुविधा को लेकर नाराजगी जताई और कंपनी के व्यवहार पर सवाल उठाए।

 फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट का खुलासा

Flightradar24 के मुताबिक, विमान ने तिरुपति से उड़ान भरने के बाद वेंकेटनगरी की ओर रुख किया फिर वापस लौटकर हवा में चक्कर लगाता रहा। अंततः पायलट ने सावधानीपूर्वक लैंडिंग कर विमान को सुरक्षित उतारा। हालांकि अब तक इंडिगो की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं  इंडिगो की वेबसाइट पर फ्लाइट का समय 7:20 से 8:30 बजे हैदराबाद पहुंचने के तौर पर दिखाया गया है जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

NSIT
Nsmch