LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

भारतीय छात्रा की कनाडा में गोली मारकर हत्या, बस स्टॉप पर बस का कर रही थी इंतजार तभी....

भारतीय छात्रा की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है मृतका बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी तभी एक कार गुजरी और उसे गोली मार दी....

हरसिमरत रंधावा
भारतीय छात्रा की हत्या- फोटो : social media

N4N Desk: भारतीय छात्रा की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा गैंगवॉर की शिकार हो गई है। मृतका का नाम हरसिमरत रंधावा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हरसिमरत बस स्टॉप पर खड़ी थी तभी उसे गोली लग गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार दो पक्षों में हुए गैंगवॉर की शिकार भारतीय छात्रा हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, पूरा मामला कनाडा के ओंटारियो प्रांत में स्थित हैमिल्टन शहर का है। जहां भारत की 21 वर्षीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गैंगवॉर के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। हरसिमरत मेहॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं और घटना के वक्त बस स्टॉप पर खड़ी थीं। घटना शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, हरसिमरत जब बस का इंतजार कर रही थीं तभी दो गाड़ियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान एक काली कार से चली गोली सीधे हरसिमरत को जा लगी। हमलावर मौके से फरार हो गए।

गैंगवॉर की शिकार हुई हरसिमरत

वहीं गोली लगने के बाद हरसिमरत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि वह इस गैंगवॉर का हिस्सा नहीं थीं, बल्कि निर्दोष रूप से इस गोलीबारी की शिकार बन गईं। टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने छात्रा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "हमें कनाडा के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत की खबर से गहरा आघात पहुंचा है। हम पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।"

जांच में जुटी पुलिस

हैमिल्टन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसमें काली कार से एक संदिग्ध को गोली चलाते देखा गया है। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ सुराग जुटाए हैं लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हरसिमरत रंधावा की मौत से स्थानीय भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। कॉलेज प्रशासन और छात्र संगठन भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। उनकी सहपाठियों और शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

NSIT
Nsmch