LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

India In UN: भारत ने पाकिस्तान की बोलती कर दी बंद, UN में कहा- ‘हर बार झूठ दोहराने से कश्मीर नहीं मिलेगा’

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर पर उसके झूठे दावों के लिए लताड़ा। भारत के प्रतिनिधि ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झूठ को बार-बार दोहराने से सच्चाई नहीं बदलती। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

UNITED NATIONS

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने शुक्रवार (14 मार्च) को जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के दावों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने यूएन के मंच से साफ शब्दों में कहा कि बार-बार झूठ बोलने से जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा। हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।

यूएन में पाकिस्तान को भारत का कड़ा जवाब

संयुक्त राष्ट्र में इस्लामोफोबिया पर आयोजित सत्र के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया, जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "हमेशा की तरह पाकिस्तान ने आज फिर बेवजह जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया। लेकिन बार-बार झूठ बोलने से सच्चाई नहीं बदल जाती। न ही इससे सीमा पार आतंकवाद को उचित ठहराया जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान के ऐसे प्रयास इस सच्चाई को नहीं बदल सकते कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।" भारत ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि को सलाह दी कि पाकिस्तान को अपने देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने के बजाय अपने आंतरिक हालात सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

भारत ने ट्रेन हाईजैक के पाकिस्तान के आरोपों को भी खारिज किया

हरीश पर्वतनेनी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को पूरी तरह से खारिज करता है। हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर ट्रेन हाईजैक की घटना में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिस पर भारत ने पलटवार करते हुए कहा, "दुनिया अच्छी तरह जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का असली केंद्र कहां है।"

'भारत दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देशों में से एक है'

भारत ने सत्र के दौरान यह भी कहा कि भारत बहुलता और विविधता वाला देश है, जहां 20 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। भारत ने इस्लामोफोबिया के खिलाफ लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के साथ एकजुटता व्यक्त की और कहा कि धार्मिक भेदभाव, घृणा और हिंसा से मुक्त दुनिया बनाना भारत की परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है।

NSIT
Nsmch

संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट संदेश

संयुक्त राष्ट्र के इस मंच से भारत ने एक बार फिर दुनिया को याद दिलाया कि पाकिस्तान की रणनीति झूठ फैलाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने की रही है। लेकिन भारत अब किसी भी मंच पर पाकिस्तान के दुष्प्रचार को सफल नहीं होने देगा। भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा, चाहे पाकिस्तान कितनी भी कोशिश कर ले।