LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

UN Human Rights Council: यूएन में भारत ने पाकिस्तान को धोया, कहा-पाक एक नाकाम देश,दान के पैसों पर जिंदा रहता है

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के संबंध में आरोप लगाए हैं। इसके जवाब में भारत ने कहा है कि पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र है, जो स्वयं दान के धन पर निर्भर है।...

UN Human Rights Council
भारत ने पाकिस्तान को धोया- फोटो : social Media

UN Human Rights Council:भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में पाकिस्तान पर तीखा हमला किया है। भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान एक नाकाम देश है, जो दान के पैसों पर निर्भर रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान द्वारा दिए गए भाषणों में पाखंड की बू आती है, और यह कोई नई बात नहीं है कि पाकिस्तानी नेता आतंकियों द्वारा फैलाए गए झूठ को बढ़ावा देते हैं।

भारत ने पाकिस्तान के मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को खारिज कर दिया। UN में भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी क्षितिज त्यागी ने जेनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में कहा कि पहले पाकिस्तान को अपने देश की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। त्यागी ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अपने शासन व्यवस्था की अक्षमता पर विचार करना चाहिए, बजाय इसके कि वह भारत पर आरोप लगाए।

भारत ने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन  को अपना मुखपत्र बताकर संगठन का मजाक बना रहा है।भारत ने पाकिस्तान की नीतियों और उनके प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

पाकिस्तान के कानून, न्याय और मानवाधिकार मंत्री आजम नजीर तरार ने कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया।

NSIT
Nsmch