LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Violence in Sudan: सूडान के अल फशर के सऊदी अस्पताल पर भयावह हमला, 70 की मौत, कई घायल

Violence in Sudan: सूडान के अल फशर अस्पताल पर भयानक हमला हुआ है। इस हमले में 70 लोगों के मौत की खबर है।

 Violence in Sudan
सूडान में हिंसा- फोटो : Social Media

Violence in Sudan: सूडान में स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। वहीं सूडान में जारी संघर्ष में फिर कई लोगों की जान चली गई है। अल फशर शहर में एक अस्पताल पर हुए हमले में 70 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन  के प्रमुख ने इस घटना की पुष्टि की है। 

सूडान में दक्षिण सूडानी नागरिकों के खिलाफ हिंसा भी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें दक्षिण सूडानी नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। 

इस हिंसा के मद्देनजर दक्षिण सूडान सरकार ने सोशल मीडिया पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

बता दें सूडान में चल रहा सशस्त्र संघर्ष इस हमले का मुख्य कारण है। इस संघर्ष में  नागरिकों को बेरहमी से मारा जा रहा है और उनकी संपत्ति लूटी जा रही है। यहीं नहीं अस्पतालों पर हमले से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। सूडान में लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और उन्हें भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। संघर्ष के कारण सूडान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।