LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Global Fire Power Index:दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश भारत,पाकिस्तान की गिरी रैंकिंग जानिए कौन है नम्बर वन

World Military Power 2025: ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति बना. अमेरिका पहले, रूस और चीन दूसरे-तीसरे स्थान पर, जबकि पाकिस्तान टॉप-10 में भी नहीं.

Global Fire Power Index:दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश भा
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स- फोटो : GOOGLE

दुनिया के तमाम देशों की सेनाओं के फायरपावर के मूल्यांकन खातिर ग्लोबल फायरपावर संस्था बनाई गई है। वर्ल्ड की सबसे ताकतवर सेनाओं की रैंकिंग तय करने खातिर ये संस्था करीब 60 से अधिक मानकों के आधार पर ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स तैयार करती है। जिसमें सैन्य इकाइयां, वित्तीय स्थित, लॉजिस्टिक क्षमता और भौगोलिक स्थिति और तकनीकी प्रगति शामिल हैं। इस आधार पर दुनियाभर की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें भारत चौथे पायदान में है।

 वहीं, बात अगर पड़ोसी देश की करे तो अमुमन भारत से से रेस लगाने में व्यस्त रहने वाला पाकिस्तान अब लगातार पिछड़ते हुए न केवल टॉप टेन से बाहर हो गया बल्कि पिछले साल के अपने 9वें स्थान से लुढ़कर 12वें. पायदान पर अहुच गया है। 

वही,ग्लोबल फायरपावर संस्था की इस रैंकिंग इंडेक्स में दुनिया का सबसे ताकतवर देश की लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान में, दूसरे स्थान में रूस और तीसरे स्थान में चीन है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत चौथे नंबर पर रहा है। 

ये हैं दुनिया के टॉप 10 सैन्य शक्ति वाले देश

अमेरिका:दुनिया का सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति वाला देश अमेरिका है। अपनी अत्याधुनिक क्षमताओं, वित्तीय शक्ति और वैश्विक प्रभाव के कारण ये टॉप में है। 

NSIT
Nsmch

अमेरिका का पावर इंडेक्स स्कोर- 0.0744 है।

रूस:रूस इस लिस्ट के दूसरे नंबर पर है। 

रूस का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है। 

चीन:चीन का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है। 

भारतःसैन्य उपकरणों, आधुनिक हथियारों और रणनीतिक स्थिति के कारण भारत चौथे पायदान पर है। पावर इंडेक्स स्कोर 0.1184 है। 

दक्षिण कोरिया का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1656 है। 

यूनाइटेड किंगडम का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1785 है। 

फ्रांस का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1878 है। 

जापान का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1839 है। 

तुर्की का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1902 है।

इटली का पावर इंडेक्स स्कोर 0.2164 है।