LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Earthquake: बैंकॉक और म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 100 लोगों की गई जान, हजारों लापता, इमरजेंसी घोषित

Earthquake: शुक्रवार को थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। बैंकॉक भूंकप से दहल गया। करीब 100 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। अभी भी कई लोग लापता हैं।

भूकंप
Earthquake in Bangkok and Myanmar- फोटो : social media

Earthquake: थाईलैंड और म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। बैंकॉक के चटूचक इलाके में निर्माणाधीन 12 मंजिला इमारत भूकंप के झटकों को झेल नहीं पाई और पूरी तरह ढह गई। इस घटना में 43 लोगों के लापता होने की आशंका है, जिनमें से ज्यादातर मजदूर बताए जा रहे हैं। वहीं भूकंप की तबाही के बाद बैंकॉक में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। जानकारी अनुसार बैंकॉक में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं कई लापता हैं। 

7.7 रही तीव्रता 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत के गिरते ही इलाके में भगदड़ मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोग घटनास्थल से भागते नजर आ रहे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई, जिसका केंद्र म्यांमार के सैगॉन्ग क्षेत्र के पास था। जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। 

100 लोगों की हुई मौत 

थाईलैंड और म्यांमार में हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। जानकारी अनुसार अभी तक 100 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। अधिकारी फिलहाल मलबा हटाने और हताहतों की संख्या का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बैंकॉक में भूकंप के दौरान मेट्रो स्टेशन का ढांचा हिलता हुआ देखा गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

राहत बचाव कार्य जारी 

बड़ी संख्या में लोग मेट्रो स्टेशन के बाहर भागते हुए देखे गए। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि ऊंची इमारतों में बने स्विमिंग पूल के पानी में लहरें उठ गईं। फिलहाल दोनों देशों में जान-माल के नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। राहत अभियान जारी है और प्रशासन प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य करने में जुटा है।

NSIT
Nsmch