LATEST NEWS

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

बोइंग विमान के उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों की अटकी सांस

बोइंग विमान के उड़ान भरते ही इंजन में आग लग गई। जिसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रही। यात्रियों में हड़कंप देखने को मिला।

 emergency landing
emergency landing- फोटो : social media

एक और विमान हादसा होते होते टल गया। उड़ान भरते ही विमान में आग लग गई जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के उड़ते ही हादसा होने से यात्रियों की सांस अटक गई। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। दरअसल, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL446 को शुक्रवार को उस समय आपात लैंडिंग करनी पड़ी जब उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बाएं इंजन में आग लग गई।

उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग 

यह घटना लॉस एंजिल्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (LAX) से अटलांटा के लिए उड़ान भर रहे बोइंग 767-400 विमान के साथ हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा गया कि उड़ान के दौरान विमान के बाएं इंजन से लपटें निकल रही थीं। घटना के तुरंत बाद पायलट ने आपात स्थिति की घोषणा की और विमान को वापस हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया।

यात्रियों और क्रू को कोई नुकसान नहीं

डेल्टा एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। आग लगते ही हवाई अड्डे पर मौजूद दमकल कर्मी सक्रिय हो गए और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

डेल्टा के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट को बाएं इंजन में खराबी के संकेत मिले। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। Flightradar24 के आंकड़ों के मुताबिक, विमान कुछ समय तक प्रशांत महासागर की ओर बढ़ा फिर डाउनी और पैरामाउंट के ऊपर से लौटकर सुरक्षित रूप से वापस LAX एयरपोर्ट पहुंचा। लैंडिंग से पहले पायलट और क्रू ने सभी जरूरी जांचें पूरी कीं।

NSIT
Nsmch

विमान और इंजन की स्थिति

बताया जा रहा है कि यह विमान लगभग 25 साल पुराना है और इसमें जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के दो CF6 इंजन लगे हैं। आग लगने की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। अमेरिकी विमानन एजेंसी (FAA) ने इस घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2025 में भी डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में इसी तरह की घटना हुई थी। जब ऑरलैंडो एयरपोर्ट पर एक A330 विमान में आग लग गई थी। उस समय विमान में 282 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे लेकिन वह हादसा भी किसी हताहत के बिना टल गया था। कंपनी ने इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान में कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पायलट और ग्राउंड स्टाफ की तत्परता के कारण स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सका।