LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Attacks on PAK Army: आतंक की चपेट में आतंकवाद की फैक्ट्री,पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 सैनिकों की मौत, BLA ने कहा- 90 मारे

Attacks on PAK Army:पाकिस्तान की बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि BLA ने दावा किया है कि इस हमले में 90 सैनिक मारे गए।

Attacks on PAK Army
आतंक की चपेट में आतंकवाद की फैक्ट्री- फोटो : social Media

Attacks on PAK Army:पाकिस्तान की बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा  किए गए आत्मघाती हमले में 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि BLA ने दावा किया है कि इस हमले में 90 सैनिक मारे गए।

यह हमला पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी जिले में हुआ, जब एक सेना का काफिला क्वेटा से ताफ्तान जा रहा था। रिपोर्टों के अनुसार, एक आईईडी से भरा वाहन काफिले की एक बस से टकरा गया, जिससे विस्फोट हुआ और उसके बाद भारी गोलीबारी शुरू हुई। इस हमले में कुल 21 लोग घायल हुए हैं। BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि उनके फिदायीन दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

BLA के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने पहले एक बस को निशाना बनाया और फिर दूसरी बस पर गोलीबारी की। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले में कुल 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, स्वतंत्र स्रोतों द्वारा पुष्टि की गई जानकारी के अनुसार, केवल 7 सैनिकों की मौत हुई है।

यह हमला एक सप्ताह के भीतर बलूच विद्रोहियों द्वारा किया गया दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले, BLA ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का अपहरण किया था, जिसमें 450 से अधिक यात्री सवार थे। इस ट्रेन पर कब्जा करने के बाद विद्रोहियों ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया था।

NSIT
Nsmch