LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

AR Rahman Hospitalized: A.R रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

AR Rahman Hospitalized: ऑस्कर विजेता एआर रहमान अस्पताल में भर्ती हैं। अचानक सीने में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। रहमान के एंजियोग्राफी समेत कई टेस्ट किए गए हैं।

AR Rahman
AR Rahman Hospitalized- फोटो : social media

AR Rahman Hospitalized: मशहूर संगीतकार और गायक ए.आर. रहमान को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच शुरू की।

अचानक बिगड़ी तबीयत

सूत्रों के मुताबिक, रहमान की एंजियोग्राफी की गई है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मेडिकल टीम उनकी जांच में जुटी हुई है। रहमान के प्रशंसक उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गर्दन और सीने में दर्द की शिकायत

एआर रहमान को रविवार सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गर्दन और सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी, ईसीजी और ईकोकार्डियोग्राम जैसे जरूरी टेस्ट किए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विदेश से लौटने के बाद हुई तबीयत खराब

सूत्रों के अनुसार, एआर रहमान हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे। शुरुआत में उन्होंने गर्दन में दर्द महसूस किया, लेकिन बाद में सीने में तकलीफ बढ़ने लगी। परेशानी ज्यादा होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस खबर के सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

पिछले साल निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थे रहमान

एआर रहमान नवंबर 2024 में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थे, जब उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया था। हालांकि, बीते दिनों उनकी एक्स-वाइफ सायरा बानो की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने रहमान को समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा था।

रहमान के म्यूजिक वाली अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल रहमान की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर 'छावा' ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि 'कधालिक्का नेरामिल्लई' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रहमान मणि रत्नम की 'ठग लाइफ' के म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'लाहौर 1947', 'तेरे इश्क में', 'रामायण' और 'RC16' शामिल हैं। फिलहाल, फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियां रहमान के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही हैं।