LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Air India News: अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, उड़ान भरने से पहले मचा हड़कंप

Air India News: अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण उड़ान भरने से पहले ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

विमान
फ्लाइट रद्द - फोटो : social media

Air India News: अहमदाबाद विमान हादसे से अभी देश उबरा ही नहीं था कि एक के बाद एक कई विमान हादसे या विमान में तकनीकी खराबी की खबर सामने आ रही है। एक बार फिर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी समस्याओं को कारण रद्द कर दिया गया  है। जानकारी अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI159 नई दिल्ली से अहमदाबाद पहुंची थी और अहमदाबाद से विमान लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी लेकिन उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी खराब की खबर मिली। जिसके कारण फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। 

अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट रद्द 

मालूम हो कि अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की दूसरी उड़ान में तकनीकी खराबी आई है। मालूम हो कि इसके पहले 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई। इस घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं फ्लाइट इस मेडिकल कॉलेज के छत पर गिरी वहां भी कई डॉक्टरों की मौत की खबर सामने आई। इस घटना में करीब 265 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर तकनीकी खराबी के कारण विमान को रद्द कर दिया गया है।  

नागपुर में इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग

इसी बीच मंगलवार को इंडिगो की कोच्च‍ि से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 2706 को बम की धमकी के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। धमकी की सूचना मिलते ही नागपुर एयरपोर्ट पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों को तैनात कर दिया गया। फ्लाइट को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया और सभी यात्रियों को विमान से उतारकर जांच शुरू कर दी गई। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। नागपुर में सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी में विमान की गहन तलाशी ली गई।

36 घंटे में उड़ानों से जुड़ी 5 बड़ी आपात स्थितियाँ

पिछले 36 घंटों में एक के बाद एक कई फ्लाइट्स को तकनीकी खराबी, बम की धमकी या अन्य कारणों से आपात स्थिति का सामना करना पड़ा है। ब्रिटिश फाइटर जेट की केरल में इमरजेंसी लैंडिंग की है कथित रुप से कम ईंधन की वजह से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वहीं लुफ्थांसा की फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद फ्लाइट बम की धमकी के चलते वापस फ्रैंकफर्ट लौटी। इंडिगो 6E2706 (कोच्च‍ि से दिल्ली) बम की धमकी के कारण नागपुर में उतारना पड़ा। एयर इंडिया AI315 (हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली) तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के बाद वापस हॉन्गकॉन्ग लौटी। एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली-रांची फ्लाइट उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी दिक्कत से वापस दिल्ली डायवर्ट करनी पड़ी।

NSIT
Nsmch

सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी

इसी अवधि में सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 को भी तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता में रोका गया। सोमवार रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंचने के बाद, बाएं इंजन में खराबी के कारण मुंबई की अगली उड़ान में देरी हुई। सुबह 5:20 बजे यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से यात्रियों के मन में दहशत का माहौल बन गया है। कई यात्रियों ने इन घटनाओं के वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से फ्लाइट सुरक्षा के मानकों पर कड़े कदम उठाने की मांग की है।