LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Ahmedabad Plane Crash : थोड़ी देर में अहमदाबाद पहुंचेंगे पीएम मोदी, घटनास्थल का करेंगे दौरा, विमान क्रैश में 265 की मौत, टाटा ग्रुप का ऐलान

Ahmedabad Plane Crash : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद पहुंचेंगे। पीएम मोदी घटनास्थल का दौरा करेंगे। बीते दिन हुए विमान हादसे में कबतक 265 लोगों की मौत हो गई है। विमान में 242 यात्री सवार थे जिसमें से 241 य़ात्री की मौत हो गई है।

PM Modi
PM Modi visit the site of the accident - फोटो : social media

Ahmedabad Plane Crash:  गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार सुबह एक भयावह विमान हादसे ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बचा है।

फ्लाइट में थे 242 सवार, एक ही बचा

विमान में कुल 242 लोग सवार थे। जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य (2 पायलट, 10 केबिन क्रू) शामिल थे। हादसे के बाद मची तबाही का मंजर इतना भयावह था कि बचावकर्मियों को शवों की पहचान में भी मुश्किलें आ रही हैं। एकमात्र जीवित बचे यात्री जो 11A सीट पर बैठे थे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और फ्लाइट की बिजनेस क्लास में 2D सीट पर बैठे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और पूरे गुजरात में शोक की लहर दौड़ गई है।

पीएम मोदी करेंगे दौरा

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए शुक्रवार सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंचने का कार्यक्रम तय किया है। पीएम सीधे क्रैश साइट का निरीक्षण करेंगे और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल जाकर घायल यात्री से मिल सकते हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद टाटा ग्रुप मृतकों के परिवार को 1 करोड़ रुपया मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

NSIT
Nsmch

अमित शाह ने की पुष्टि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटनास्थल और अस्पताल का दौरा कर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त विमान में करीब 1.25 लाख लीटर ईंधन मौजूद था, जो गर्मी के कारण भीषण आग का कारण बना। उन्होंने कहा, "सरकार की सभी एजेंसियां, एनडीआरएफ और सेना राहत कार्य में लगी हैं।"

DGCA और एयर इंडिया की जांच शुरू

विमान दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और एयर इंडिया की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद किसी तकनीकी खराबी के कारण विमान नियंत्रित नहीं रह पाया।यह हादसा भारतीय विमानन इतिहास के सबसे भीषण हादसों में शामिल हो गया है। देश भर से नेताओं, हस्तियों और आम नागरिकों की ओर से श्रद्धांजलियों और संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।