LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Road Accident : पूर्व सीएम की कार ने कार्यकर्ता को रौंदा, हाथ हिलाते रह गए नेता जी, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

Road Accident : पूर्व सीएम का काफिला गुजर रहा था, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पूर्व सीएम का अभिवादन करने के लिए सड़कों के किनारे खड़े थे। पूर्व सीएम हाथ हिला कर आगे बढ़ रहे थे इसी बीच उनका कार एक कार्यकर्ता को रौंद कर आगे बढ़ गया और...

Accident in Guntur
Accident in Guntur - फोटो : social media

Road Accident : पूर्व सीएम के काफिले में बड़ा हादसा हुआ। पूर्व सीएम की कार ने एक कार्यकर्ता को रौंद दिया। घटना में कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। दरअसल, आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के काफिले से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। येतुकुरु गांव के पास उनकी कार की चपेट में आने से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 65 वर्षीय कार्यकर्ता चीली सिंगैया की मौत हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फूल बरसाते वक्त कार की चपेट में आया कार्यकर्ता

हादसा उस वक्त हुआ जब जगन मोहन रेड्डी रेंटापल्ली गांव में एक प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सिंगैया जो वेंगलयापलेम गांव का निवासी था। जगन रेड्डी पर फूल बरसाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और उनकी कार के नीचे आ गया। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वाहन का अगला पहिया उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बावजूद काफिला आगे बढ़ता रहा और जगन रेड्डी लोगों का अभिवादन करते रहे।

काफिले में तय संख्या से ज्यादा वाहन

गुंटूर रेंज के आईजी सर्वेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन ने केवल तीन वाहनों की अनुमति दी थी लेकिन मौके पर 30 से 35 वाहन मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व सीएम पर एफआईआर 

हादसे के बाद पुलिस ने रविवार को इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, उनके ड्राइवर रामना रेड्डी और अन्य नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआत में पुलिस ने हादसे को किसी निजी वाहन से जुड़ा बताया था लेकिन अब जांच के बाद यह पुष्टि हुई है कि दुर्घटना जगन रेड्डी की गाड़ी से ही हुई। गुंटूर के एसपी सतीश कुमार ने बताया कि उनके पास स्पष्ट सबूत हैं कि सिंगैया की मौत जगन रेड्डी की कार से हुई। इसके आधार पर अब एफआईआर में सिर्फ ड्राइवर ही नहीं, बल्कि पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व मंत्री पेरनी वेंकटरमैया (नानी) और विधायक विद्दाडाला रजनी के नाम भी शामिल किए गए हैं।

NSIT
Nsmch

पार्टी ने लगाए राजनीतिक साजिश के आरोप

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने पुलिस के बदलते बयान पर नाराजगी जताई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि पहले एसपी ने बयान दिया था कि हादसा किसी निजी गाड़ी से हुआ लेकिन अब राजनीतिक दबाव में बयान बदले जा रहे हैं। पार्टी ने इसे विपक्ष द्वारा रची गई "राजनीतिक बदले की कार्रवाई" करार दिया है। वहीं इस मामले को लेकर सिंगैया के परिजनों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और वीडियो फुटेज को भी सबूत के तौर पर खंगाला जा रहा है।