LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

A.R Rahman Health Update: इस कारण बिगड़ी थी A.R रहमान की तबीयत, स्वास्थ्य को लेकर सामने आया नया अपडेट, जानिए पूरी खबर....

A.R Rahman Health Update: A.R रहमान की तबीयत बीते दिन अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उनकी तबीयत को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

A.R Rahman
A.R Rahman Health Update- फोटो : social media

A.R Rahman Health Update: मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें बीते  दिन यानी 16 मार्च को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रहमान को सीने में दर्द नहीं, बल्कि गर्दन में दर्द और डिहाइड्रेशन की समस्या थी। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

रमजान के दौरान सेहत पर रखें ध्यान

डॉक्टरों का कहना है कि रमजान के दौरान हाइड्रेशन बनाए रखना बेहद जरूरी है। उपवास के दौरान शरीर में पानी की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें और हाइड्रेटेड रहें। डॉक्टरों का कहना है कि डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है, खासकर रमजान के दौरान लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। 

क्या है डिहाइड्रेशन?

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी एक आम समस्या है, खासकर गर्मियों में। जब शरीर जरूरत से ज्यादा तरल पदार्थ खो देता है और उसकी भरपाई नहीं होती, तो यह कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। डिहाइड्रेशन के कई लक्षण हैं जिसमें तेज प्यास लगना, दिल की धड़कन बढ़ना, पेशाब कम आना और गहरे रंग का होना, सिरदर्द और चक्कर आना, थकान और कमजोरी और त्वचा का शुष्क होना। 

डिहाइड्रेशन से कैसे बचें ?

रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी पिएं। उपवास के दौरान पानी से भरपूर फल जैसे खीरा, तरबूज, खरबूजा और संतरा खाएं। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें। नींबू पानी और नारियल पानी को डाइट में शामिल करें। कैफीन और अल्कोहल के अधिक सेवन से बचें। गर्मी में अधिक देर तक धूप में रहने से परहेज करें।

NSIT
Nsmch