LATEST NEWS

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

  • Bihar Crime
  • Bihar Crime: सुबह-सवेरे शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

  • Vaishali Viral Reel Row
  • Bihar Crime: पुलिस की गाड़ी से रील बनाकर फंसा युवक, SDPO ने गिरफ्तारी पर कही बड़ी बात

  • Bihar MLC Elction Result
  • विधानपरिषद सीटों पर परिणाम आते ही जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर उठने लगे सवाल!

Earthquake News: 7.4 तीव्रता से डोली धरती, भूकंप के तेज झटके से घरों से भागे लोग, अलर्ट जारी

Earthquake News: सोमवार को 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके टोक्यो तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिससे तटीय इलाकों में दहशत का माहौल है।

भूकंप
भूकंप के झटके से दहशत - फोटो : social media

Earthquake News: भूकंप के झटके ने लोगों में दहशत पैदा कर दिया। 7.4 तीव्रता से अचानक भूकंप का झटका आया। जानकारी अनुसार जापान के पूर्वोत्तर तट पर सोमवार को प्रशांत महासागर में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के पास समुद्र में था और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जिससे झटके काफी तेज महसूस हुए।

टोक्यो तक हिली इमारतें

भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो तक महसूस किए गए। जहां ऊंची इमारतें हिलती नजर आईं। कई इलाकों में लोग दहशत में बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। भूकंप के बाद टोक्यो-आओमोरी बुलेट ट्रेन लाइन पर एहतियातन परिचालन रोक दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

सुनामी की चेतावनी जारी

भूकंप के तुरंत बाद एजेंसी ने सुनामी अलर्ट जारी किया है। इवाते प्रांत और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में 3 मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समुद्र तटीय क्षेत्रों में लहरों की गतिविधि बढ़ी है और कुछ जगहों पर सुनामी की शुरुआती लहरें भी देखी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है। 

सुनामी आए तो क्या करें क्या ना करें

क्या करें 

1. तुरंत ऊंची जगह पर जाएं

समुद्र तट, नदी मुहाने या निचले इलाकों से तुरंत दूर होकर ऊंची जमीन या मजबूत इमारत में शरण लें।

2. चेतावनी पर भरोसा करें

अगर सरकारी एजेंसियां अलर्ट जारी करें, तो देर न करें-भले ही लहर अभी दिखाई न दे।

3. सुरक्षित रास्ता अपनाएं

भीड़-भाड़ से बचते हुए जल्दी लेकिन सावधानी से निकलें।

4. जरूरी सामान साथ लें

मोबाइल, जरूरी दस्तावेज, पानी, दवाइयां-अगर समय हो तो साथ ले जाएं।

5. रेडियो/फोन से अपडेट लेते रहें

सरकारी निर्देशों और स्थानीय प्रशासन की जानकारी पर नजर रखें।

6. दूसरों की मदद करें

बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने में मदद करें।

क्या न करें 

1. समुद्र देखने न जाएं

लहर देखने या वीडियो बनाने के लिए तट के पास जाना बेहद खतरनाक है।

2. पहली लहर के बाद वापस न लौटें

सुनामी कई लहरों में आती है-पहली के बाद खतरा खत्म नहीं होता।

3. अफवाहों पर भरोसा न करें

सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

4. वाहन जाम में न फंसें

जरूरत हो तो पैदल निकलना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है।

5. तटीय या नदी किनारे न रुकें

ये इलाके सबसे ज्यादा जोखिम वाले होते हैं।