LATEST NEWS

  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट
  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • Motihari Education Dept Faces Rs 60.57 Lakh Salary Scam Probe
  • Bihar Education Department: शिक्षा विभाग में वेतन घोटाले से हड़कंप, दो कर्मचारियों पर FIR

  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी
  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी

  • Neeraj Kumar Targets Lalan Singh
  • JDU में नई सियासी हलचल ! नीरज कुमार का ललन सिंह पर तंज- हम किसी का कर्ज नहीं

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

Earthquake News: सुबह सुबह यहां आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से भागे लोग, मची अफरा-तफरी

Earthquake News: सुबह सुबह भूकंप के झटके ने इलाके में दहशत फैला दी। डर के मारे लोग घरों से भाग निकले। बताया जा रहा है कि 7.4 की तीव्रता से भूकंप आया था। पढ़िए आगे....

भूकंप
भूकंप के झटके से दहशत - फोटो : social media

Earthquake News: भूकंप की झटके से सुबह सुबह इलाके में दहशत फैल गया। लोग आनन फानन में अपने घरों से बाहर निकले। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। दरअसल, मामला फिलीपींस का है। जानकारी अनुसार फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार सुबह तीव्र 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। 

सुबह सुबह आया भूकंप 

जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 9:43 बजे आया और इसका केंद्र दावाओ ओरिएंटल प्रांत के सैंटियागो शहर से लगभग 20 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। भूकंप के तुरंत बाद फिलीपींस के वॉल्कैनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी संस्थान (PHIVOLCS) ने सुनामी चेतावनी जारी की। 

दावाओ सिटी में सबसे ज्यादा असर

अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से समुद्र से दूर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है। चेतावनी में कहा गया है कि समुद्र की लहरों की ऊंचाई बढ़ सकती है और अगले कुछ घंटों में आफ्टरशॉक्स या छोटे झटके महसूस किए जा सकते हैं। भूकंप का सबसे गहरा प्रभाव दावाओ सिटी में देखा गया। जो फिलीपींस का तीसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है यहां लोगों में दहशत फैल गई और कई निवासी इमारतों, कार्यालयों और बाजारों से निकलकर सड़कों पर आ गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लोग घबराहट में खुले इलाकों की ओर भागते नजर आ रहे हैं। हाला्ंकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आपातकालीन सेवाएं और राहत दल सतर्क कर दिए गए हैं। फिलीपींस प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम हैं।

NSIT
Nsmch