LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

गृह मंत्री, कृषि मंत्री सहित 5 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, अचानक लिया बड़ा फैसला, मचा हड़कंप

Resignation of ministers: अचानक गृह मंत्री, कृषि मंत्री सहित 5 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। अचानक मंत्रियों के इस्तीफे से सियासी हलचल तेज हो गई। सूत्रों की मानें तो पीएम भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इस्तीफा
5 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा - फोटो : social media

Resignation of ministers: अचानक गृह मंत्री, कृषि मंत्री सहित 5 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया जिससे सियासी हलचल तेज हो गई। दरअसल, पड़ोसी देशों श्रीलंका और बांग्लादेश की तरह अब नेपाल में भी राजनीतिक अस्थिरता गहराती दिख रही है। सोमवार को भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ भड़के आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस फायरिंग में 20 लोगों की मौत हो गई। हालात काबू से बाहर होने पर सरकार ने कर्फ्यू लगाया, लेकिन इसके बावजूद उपद्रव जारी है।

प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों के घर को जलाया

मंगलवार को आक्रोशित भीड़ कई मंत्रियों और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आवास तक पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और आईटी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर को आग के हवाले कर दिया। डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल के घर पर भी हमला हुआ। नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर बिस्वो पौडेल के घर पर पथराव किया गया।

गृह मंत्री सहित 6 मंत्रियों का इस्तीफा

अब तक गृह मंत्री रमेश लेखक और कृषि मंत्री समेत पांच मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस्तीफा देने वाले मंत्रियों ने पीएम ओली से भी पद छोड़ने की अपील की है। इस बीच यह चर्चा तेज है कि प्रधानमंत्री देश छोड़ सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब हो कि, नेपाल की मौजूदा स्थिति बांग्लादेश की याद दिला रही है, जहां हाल ही में शेख हसीना को सत्ता छोड़कर देश से बाहर जाना पड़ा था और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने सत्ता संभाली थी। 

पीएम के खिलाफ भारी बवाल

विशेषज्ञों का मानना है कि ओली के खिलाफ एक साल से जारी असंतोष अब चरम पर पहुंच गया है। उन पर इंडोनेशिया और मलयेशिया के साथ निजी कारोबारी सौदेबाजी करने के आरोप भी हैं। युवाओं की अगुवाई में चल रहे इस आंदोलन ने नेपाल के राजनीतिक भविष्य को अनिश्चित बना दिया है। फिलहाल देश हिंसा, इस्तीफों और अराजकता के दौर से गुजर रहा है।

NSIT
Nsmch