LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

किराए के घर में रह रहे एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सामुहिक आत्महत्या से मचा हड़कंप

किराए के घर में रह रहे एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। पांचों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

 खुदकुशी
एक ही परिवार के सभी सदस्यों ने की खुदकुशी - फोटो : social media

एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गया। दरअसल, पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद जिले का है। जहां से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को बावला क्षेत्र के एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

एक ही साथ 5 लोगों ने की खुदकुशी 

पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान विपुल कांजी वाघेला (34), उनकी पत्नी सोनल (26), बेटियां (11 और 5 वर्ष) और बेटा (8 वर्ष) के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से ढोलका का रहने वाला था और हाल ही में बावला के इस किराए के मकान में रहने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

जांच में जुटी पुलिस 

अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में परिवार के सभी सदस्यों द्वारा जहरीला तरल पीने की बात सामने आई है। फिलहाल घर की तलाशी ली जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यह पता लगाने में जुटी है कि यह कदम उठाने की पीछे आखिर वजह क्या रही।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

8 जून 2025 को गुजरात के कडी कस्बे में एक दंपती ने अपने 9 साल के बेटे के साथ नर्मदा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतकों की पहचान धर्मेश पंचाल (38), उर्मिला (36), और बेटे प्रकाश (9) के रूप में हुई थी। पुलिस को कार से सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र था। वहीं 13 अप्रैल 2025 को वडाली कस्बे में एक किसान परिवार ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का इलाज हुआ। मृतकों की पहचान विनू सागर (42) और कोकिलाबेन (40) के रूप में की गई थी। घटना के पीछे आर्थिक और पारिवारिक तनाव को वजह माना गया।

NSIT
Nsmch